नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

मिशन जल जीवन  : 50 लाख से ऊपर के निर्माण कार्यों की समीक्षा, कार्यदाई संस्था निर्माण में गुणवत्ता का दें विशेष ध्यान———– : मंडलायुक्त

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 3,986 views

 

मिशन जल जीवन  : 50 लाख से ऊपर के निर्माण कार्यों की समीक्षा, कार्यदाई संस्था निर्माण में गुणवत्ता का दें विशेष ध्यान———– : मंडलायुक्त

 

गोंडा ( युगनव टाइम्स लाइव) मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र ने कमिश्नरेट में मंडल के अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ व 50 लाख के ऊपर लागत की निर्माणाधीन सड़कों व भवन परियोजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने समीक्षा बैठक के दौरान उपस्थित अधिकारियों व कार्यदायी संस्था आरईएस, सिंचाई विभाग, पुलिस आवास निगम, सिडको, राजकीय निर्माण निगम आदि विभागों के प्रतिनिधियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन परियोजनाओं के निर्माण कार्य हेतु धनराशि प्राप्त हो गई है उन परियोजनाओं का कार्य निश्चित समय अवधि के अंतर्गत कार्यदाई संस्थाएं पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। बैठक के दौरान मंडलायुक्त ने कहा कि निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करने तथा गुणवत्तापूर्ण एवं समय के अंदर कार्य पूर्ण किए जाएं उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं से संबंधित निर्माण कार्यों की समीक्षा की तथा समय से काम पूरा करने के निर्देश दिए।

 

उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता अथवा मानक विहीन व अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि निर्माण में प्रयुक्त सामग्री की गुणवत्ता जांच के बाद ही निर्माण कार्य में प्रयुक्त किए जाएं। उन्होंने कहा कि जिन कार्यों को पूर्ण कराने में बजट की आवश्यकता हो उसके लिए शीघ्र अतिशीघ्र प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजे जिससे कि कार्य में बाधा न उत्पन्न हो व निर्माण कार्य ससमय पूर्ण कराया जा सके। बैठक में मंडलायुक्त ने समस्त कार्यदाई संस्थाओं को निर्देशित करते हुए कहा कि निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों का श्रम विभाग में पंजीकरण कराया जाए।

 

मंडलायुक्त ने जल जीवन मिशन की मंडलीय समीक्षा की। बैठक में जल जीवन मिशन कार्यक्रम के तहत मंडल के सभी जनपदों में चल रही समस्त परियोजनाओं पर विस्तृत रूप से समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान जल जीवन मिशन के लिये चिन्हित कार्यदायी संस्थाओं को कड़े निर्देश दिये कि कार्यों में और तेजी लायी जाये। मंडलायुक्त ने कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से किसी प्रकार का कोई समझौता नहीं होना चाहिए। यह परियोजनाएं लंबे समय के लिए बनाई जा रही हैं अतः गुणवत्ता से समझौता बिल्कुल भी नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा है कि सभी परियोजनाओं को समय से पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। निर्माणाधीन परियोजनाओं के प्रगति के संबंध में समय-समय पर समीक्षा करते रहे।

बैठक में गोण्डा बहराइच श्रावस्ती बलरामपुर के सीडीओ व सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!