नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

गोंडा  : कलेक्ट्रेट स्थित सभी कार्यालयों व न्यायालयों का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण,साफ-सफाई व अव्यवस्था को देखकर दिया आवश्यक दिशा निर्देश

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 4,053 views

गोंडा ( युगनव टाइम्स लाइव ) जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने कलेक्ट्रेट के सभी अनुभागों, कार्यालयों एवं न्यायालयों का किया निरीक्षण। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर सभी कार्यालयों में एवं न्यायालयों में साफ-सफाई व्यवस्था एवं अपर जिलाधिकारी न्यायालय, मुख्य राजस्व अधिकारी न्यायालय, डीडीसी न्यायालय, एसओसी न्यायालय, संग्रह कार्यालय, अभिलेखागार, निर्वाचन कंप्यूटर कक्ष, रिकॉर्ड रूम, भूलेख कार्यालय, परिवार लिपिक सहित कलेक्ट्रेट परिसर के सभी कार्यालयों एवं न्यायालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वहां पर उपस्थित मुख्य राजस्व अधिकारी महेश प्रकाश, नगर मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्ता, प्रशासनिक अधिकारी नईम, नाजिर सदर वीरेंद्र कुमार तिवारी, मनमोहन अरोरा, सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा है कि कलेक्ट्रेट परिसर के सभी कार्यालयों में साफ-सफाई की व्यवस्था तथा फाइलों के रखरखाव पर विशेष ध्यान दिया जाए। साथ ही कार्यालय के सभी पटल सहायकों व कर्मचारियों को निर्देश दिये हैं कि यहां पर आने वाले आम जनता को किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना ना करना पड़े उनके समस्याओं का समाधान समयबद्ध रूप से किया जाए।

इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी महेश प्रकाश, नगर मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्ता सहित अन्य सभी संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!