नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

जब जिलाधिकारी अचानक पहुंचे थाना कोतवाली करनैलगंज, देखी थाना समाधान दिवस की हकीकत, शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

1 min read

 2,253 views

जब जिलाधिकारी अचानक पहुंचे थाना कोतवाली करनैलगंज, देखी थाना समाधान दिवस की हकीकत, शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

गोण्डा ( युग नव टाइम्स लाइव ) शासन की मंशा अनुसार एक ही छत के नीचे सभी समस्याओं के निस्ता रण हेतु चलाए जा रहे थाना समाधान दिवस के हकीकत देखने जब जिला अधिकारी डॉ उज्जवल कुमार कोतवाली करनैलगंज पहुंच गए। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार माह के चतुर्थ शनिवार को जनपद के सभी थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉक्टर उज्ज्वल कुमार ने समाधान दिवस की हकीकत देखने के लिए कोतवाली करनैलगंज व थाना कटरा बाजार का औचक निरीक्षण किया। तथा फरियादियों की शिकायतें सुनकर उनका निस्तारण किया। तथा कोतवाली करनैलगंज में प्राप्त शिकायतों का समय से गुणवत्तापूर्ण निस्तारित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को भी दिए। इसके साथ ही जिलाधिकारी डॉ उज्जवल कुमार थाना कटरा बाजार भी पहुंचकर थाना समाधान दिवस का निरीक्षण किया, व फरियादियों की समस्याओं को सुना, तथा कई शिकायतें प्रार्थना पत्र का मौके पर निस्तारण के किया। जिलाधिकारी ने प्राप्त शिकायतों का निस्तारण तत्काल एवं समय से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश कटरा क्षेत्र के जिम्मेदार अधिकारियों कर्मचारियों को दिए।
जिलाधिकारी डॉ उज्जवल कुमार  ने थाना समाधान दिवस कोतवाली करनैलगंज व थाना कटरा बाजार मे उपस्थित अधिकारियों के अलावा राजस्व निरीक्षकों एवं लेखपालों को भी निर्देशित किया शिकायती प्रार्थना पत्र का निस्तारण समय बद्ध तरीके से गुणवत्ता पूर्ण करें। जिससे शिकायत का संपूर्ण समाधान हो सके।
सरकारी जमीनों पर गांव में हो रहे अतिक्रमण को लेकर भी जिलाधिकारी डॉ उज्जवल कुमार  गंभीर दिखे तथा उन्होंने सभी राजस्व निरीक्षकों व लेखपालों को स्पष्ट निर्देश दिया कि अपनी-अपनी ग्राम सभाओं में जाएं तथा सरकारी जमीनों का सीमांकन कर उन्हें चिन्हित करें यदि शासकीय जमीन पर किसी द्वारा अतिचार किया गया है तो उसके खिलाफ कठोर कार्यवाही कर सरकारी भूमि को खाली करावे। डॉ उज्जवल कुमार ने कहा  कि सभी लेखपाल अपनी-अपनी ग्राम पंचायतों में ग्राम समाज की भूमि, खलिहान, सरकारी तालाब, बंजर, नवीन परती, सरकारी आबादी आदि का भौतिक निरीक्षण कर यह सुनिश्चित करा लें कि उनकी ग्राम सभा में कहीं भी किसी भी सरकारी जमीन पर कोई अवैध कब्जा तो नहीं हैं। इसके अलावा जिलाधिकारी डॉ उज्जवल कुमार ने कोतवाली करनैलगंज थाना कटरा बाजार में रखें भूमि विवाद रजिस्टर, अपराध रजिस्टर, बीट रजिस्टर, समाधान दिवस रजिस्टर का निरीक्षण किया तथा शिकायतों को निर्धारित समय सीमा के भीतर निस्तारित करने के निर्देश दिए।
डीएम ने पूर्व में समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों के बारे में भी जानकारी प्राप्त की जिसमें कई शिकायतें अभी लंबित है। जिसको लेकर काफी संबंधित कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि लम्बित शिकायतों को एक सप्ताह में निस्तारित करने के निर्देश दिये हैं। जिलाधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा किसी भी अधिकारी व कर्मचारी द्वारा किया गया लापरवाही क्षमय में नहीं होगा।
थाना समाधान दिवस कोतवाली करनैलगंज में प्रमुख रूप से उपजिलाधिकारी करनैलगंज हीरा लाल, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली करनैलगंज, उप निरीक्षक व पुलिसकर्मी मौजूद रहे। इनके अलावा क्षेत्र के सभी राजस्व निरीक्षक व लेखपाल भी मौजूद रहे तथा थाना कटरा बाजार में नायब तहसीलदार, थाना प्रभारी कटरा बाजार तथा पुलिस विभाग व राजस्व विभाग के राजस्व निरीक्षक व लेखपालों के अलावा अन्य समस्त अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!