नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

भारत निर्माता पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर  विभिन्न स्थानों पर किया गया कार्यक्रम, अर्पित की पुष्पांजलि

1 min read

 2,376 views

भारत निर्माता पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर  विभिन्न स्थानों पर किया गया कार्यक्रम, अर्पित की पुष्पांजलि

  1. गोंडा (युग नव टाइम्स लाइव देश के प्रथम प्रधानमंत्री आधुनिक भारत के निर्माता गुटनिरपेक्ष आंदोलन के प्रमुख और इस देश की आधारशिला रखने वाले चाचा नेहरू को जिला कांग्रेस भवन में कांग्रेस  कमेटी अध्यक्ष प्रमोद मिश्र के अध्यक्षता में उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
    भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद जिला अध्यक्ष श्री मिश्रा ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को जवाहरलाल नेहरू जी के जीवनी के बारे में विस्तार से बताया।
    पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय जवाहरलाल नेहरू जी के पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता प्रवक्ता शिव कुमार दुबे ने भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय जवाहरलाल नेहरू जी के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा स्वर्गीय जवाहरलाल नेहरू जी भारत देश के जन्मदाता हैं देश की आजादी के लिए कई बार जेल की प्रताड़ना झेली, अंग्रेजों को देश छोड़ने के लिए विवश कर दिया।कांग्रेस कमेटी सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री जटाशंकर सिंह ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू देश के अग्रदूत थे. इनके बिना देश की आजादी व स्वाधीनता मिल पाना संभव नहीं था। संसाधनों के अभाव में देश को सुंदर भारत बनाया।करनैलगंज विधानसभा के  प्रत्याशी त्रिलोकी नाथ तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरु किस देश की धरोहर है, उनका जीवन चरित्र हमारे लिए तथा इस देश के लिए बहुँआयामी हैं। कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के  जिला अध्यक्ष सगीर खान, सेवादल के जिला अध्यक्ष पीसीसी प्रद्युम्न शुक्ला, बेलसर नगर पंचायत के प्रत्याशी सुरेंद्र बहादुर (बड़े बाबू) वरिष्ठ कांग्रेसी नेता  इरशाद खान, अविनाश मिश्रा, प्रदीप सिंह, मोलहे यादव, पप्पू खान, जितेंद्र तिवारी ने  चाचा नेहरू के व्यक्तित्व और कृतित्व पर अपने विचार व्यक्त किए।
    इस अवसर पर कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार मिश्र के उपस्थिति में  अन्य राजनीतिक दलों से आए लगभग एक दर्जन लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की तथा अपनी आस्था जताई ।
    वही  पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की पुण्यतिथि का आयोजन विकासखंड इटियाथोक अंतर्गत पूरे महा ग्राम पंचायत में कांग्रेस पार्टी के क्षेत्रीय कार्यालय पर कांग्रेस नेता शुक्ला प्रसाद शुक्ला के नेतृत्व व अध्यक्षता में आयोजित किया गया। उपस्थित जनों ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया।
    इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के जिला उपाध्यक्ष दिलीप शुक्ला ने कहा पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिवस को जनमानस बाल दिवस के रूप में मनाता है पंडित नेहरु नेहरु चाचा के नाम से भी जाने जाते हैं इसका कारण है पंडित जवाहरलाल नेहरू का बच्चों के प्यार और लगाव था। कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने संसद भवन के उद्घाटन के अवसर पर राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू से संसद भवन का उद्घाटन कराने की मांग किया यह भी आवाज उठी कि राष्ट्रपति महोदय को संसद भवन के उद्घाटन पर आमंत्रित ना करने से देश का दलित समाज आदिवासी बनवासी अत्यंत दुखी महसूस कर रहा है सभी जन एक स्वर से यह आवाज उठाई संसद भवन का उद्घाटन द्रोपदी मुर्मू राष्ट्रपति महोदय से ही कराया जाय।इस अवसर पर अजय पांडे, उल्लूर पांडे, मन्नू, लव कुश तिवारी, बुधराम यादव,दिनेश यादव, राजकुमार शुक्ला, मनोज कुमार, धनीराम मौर्य, ओमप्रकाश तिवारी, सुनील पांडे, महिला नेत्री साक्षी सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!