नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

मोतीगंज तथा भानपुर पुलिस चौकी की पुलिस ने किया पैदल गस्त सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 2,444 views

मोतीगंज तथा भानपुर पुलिस चौकी की पुलिस ने किया पैदल गस्त सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

मोहम्मद सुलेमान/ सलाहुद्दीन सिद्दीकी
मोतीगंज (गोंडा) युगनव टाइम्स लाइव / स्थानीय थाना पुलिस तथा भानपुर पुलिस चौकी पुलिस ने किया पैदल गस्त कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा। तथा आम जनमानस को दिलाया सुरक्षा का भरोसा।
थाना मोतीगंज के थाना अध्यक्ष प्रबोध कुमार ने मोतीगंज थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर पैदल गस्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और क्षेत्र के लोगों को जागृत करते हुए उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। तरबगंज क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पुलिस चौकी भानपुर के चौकी प्रभारी सोम प्रताप सिंह ने पैदल गस्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और क्षेत्र के लोगों को जागरूक करते हुए सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
बीती शाम मोतीगंज थाना अध्यक्ष प्रबोध कुमार द्वारा पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन व देवी नगर व कस्बा मोतीगंज सहित आधा दर्जन स्थानों पर पैदल गस्त कर क्षेत्र वासियों को जागरूक करते हुए अमन चैन एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।
वहीं थाना तरबगंज के भानपुर पुलिस चौकी के चौकी प्रभारी सोम प्रताप सिंह ने चौकी क्षेत्र के भानपुर चौराहा,पकड़ी बाजार सहित विभिन्न स्थानों पर पैदल गस्त के दौरान लोगों से आह्वान किया कि सभी लोग आपसी भाईचारा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखें, अगर किसी को कोई परेशानी हो तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें।पुलिस दिन हो या रात गर्मी हो या बरसात 24 घंटा आम जनता के साथ। शांति व्यवस्था बनाए रखें क्षेत्रवासी थाना अध्यक्ष ने पैदल गस्त के दौरान कहीं शुक्रवार देर शाम मोतीगंज बाजार कस्बा रेलवे स्टेशन सहित आधा दर्जन स्थानों पर पैदल गस्त करते हुए क्षेत्र वासियों से कहा कि क्षेत्रवासी शांति व्यवस्था अमन-चैन बनाए रखें इस दौरान दुकानदारों व्यापारियों व अन्य लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया
थानाध्यक्ष मोतीगंज अपने हमराही पुलिसकर्मियों के साथ देर शाम को मोतीगंज बाजार सहित आधा दर्जन स्थानों पर पैदल गस्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा क्षेत्र के लोगों को जागरूक करते हुए उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया थाना अध्यक्ष ने कहा कि अगर किसी भी दुकानदार व्यापारी या क्षेत्रवासी को कोई भी अराजक तत्व या अपराधी किस्म का व्यक्ति परेशान करने की कोशिश करता है तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें यूपी पुलिस दिन हो या रात 24 घंटा आम जनता के साथ
पुलिस अधीक्षक गोंडा आकाश तोमर के निर्देशन में प्रतिदिन मोतीगंज पुलिस तथा अन्य थानों के पुलिस द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में पैदल गस्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है तथा संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है वहीं पैदल गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्ति संदिग्ध वाहनों का चेकिंग भी किया जा रहा है थाना अध्यक्ष ने बताया कि जनता की सुरक्षा व्यवस्था के लिए हर क्षेत्र में पूरी रात पुलिस गश्त करती रहती है जिससे कि लोग अपने घरों में आराम से रहे और किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो उन्होंने जनता से आह्वान किया कि पुलिस और जनता की मित्रता से ही अपराधों पर काबू पाया जा सकता है। थानाध्यक्ष ने कहा कि आपकी पुलिस मित्र हैं आप सहयोग करें जिससे अपराध व अपराधियों को जड़ से समाप्त किया जा सके। जो बिना जनमानस के सहयोग के संभव नहीं है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!