नगर के प्रथम नागरिक ने ली टीम के साथ शपथ , भव्य रूप से मना शपथ ग्रहण समारोह
1 min read
2,262 views
संजय कुमार प्रजापति
नवाबगंज गोण्डा
मैं डॉक्टर सतेन्द्र कुमार सिंह ईश्वर की शपथ लेता हूं………….. ।आपने वोट रूपी जो कर्ज दिया है उसे जीवन के जीवन के अंतिम पलों तक चुकाऊंगा। उक्त बाते नगर पालिका परिषद प्रांगण में शपथ ग्रहण समारोह में शुक्रवार को दोपहर मैं नगर पालिका प्रथम नागरिक निर्वाचित पर डॉक्टर सत्येंद्र कुमार सिंह ने कही। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कुश्ती संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष करण भूषण शरण सिंह मुख्य राजस्व अधिकारी महेश प्रकाश मौजूद रहे। जनपद द्वारा नामित मुख्य राजस्व अधिकारी महेश प्रकाश ने श्री सिंह को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके उपरांत वार्ड नंबर 1 के सभासद छोटे लाल साहू जो दूसरी बार जीते हैं। वार्ड नंबर 2 के सभासद मोहम्मद अहमद वार्ड नंबर 3 से श्रीमती अंजू वार्ड नंबर 4 से श्रीमती विजय लक्ष्मी वार्ड नंबर 5 से सुरेश वार्ड नंबर 6 से हिमांशु वार्ड नंबर 7 से अशोक कुमार वार्ड नंबर 8 से मंजू वार्ड नंबर 9 से राजेंद्र कुमार यादव वार्ड नंबर 10 से निर्विरोध निर्वाचित अमित सिंह वार्ड नंबर 11 से श्रीमती सरिता वार्ड नंबर 12 से श्रीमती अनीता सिंह वार्ड नंबर 13 से सीमा सिंह वार्ड नंबर 14 से प्रीति गुप्ता 15 से शिवकुमारी वार्ड नंबर 16 से गुड़िया वार्ड नंबर 17 से रमेश चंद्र वार्ड नंबर 18 से शशि कला वार्ड नंबर 19 से श्रीमती अर्चना वार्ड नंबर 20 से श्रीमती आकांक्षा वार्ड नंबर 21 से वीरेंद्र प्रताप वार्ड नंबर 22 से विनोद कुमार वार्ड नंबर 23 से सरवरी बेगम वार्ड नंबर 24 से मोहम्मद हकीम और वार्ड 25 से अब्दुल कवी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई ।शपथ ग्रहण के उपरांत नगर के प्रथम नागरिक सत्येंद्र सिंह ने आवाम को संबोधित करते हुए कहा कि कैसरगंज के सांसद श्री बृजभूषण शरण सिंह हम लोगों के अगुआ हैं । परंतु मैं अदना सा कार्यकर्ता हूं मेरा पूरा चुनाव कुश्ती संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष करण भूषण शरण सिंह के निर्देश पर हुआ है। जिसका नतीजा यह हुआ कि मुझे आप जनता ने दूसरी बार इस पद पर चुना है जिसका मैं सदा ऋणी रहूंगा । श्री सिंह ने कहा कि कुछ तथाकथित लोग माननीय कैसरगंज सांसद जी पर जो आरोप लगा रहे हैं वह सब बेबुनियाद है जिस प्रकार पिछले साल 5 जून को अयोध्या में भगवान और राम प्रभु हनुमान के दर्शन करने सांसद जी के अगुवाई में गए थे उसी प्रकार आज मैं सभी से निवेदन करना चाहता हूं कि 5 जून को नवाबगंज के साथ-साथ जितने लोग भी उनकी आवाज को सुन रहे हैं वह अपने इष्ट मित्रों नातेदार और रिश्तेदारों के साथ जन चेतना रैली में अयोध्या पहुंचे । श्री सिंह ने कहा कि स्वयं बाइक से इस रैली का नेतृत्व नवाबगंज से करेंगे। मुख्य विकास अधिकारी महेश प्रकाश ने नवनिर्वाचित नगर पालिका के अध्यक्ष व सभासदों को उनके उज्जवल भविष्य की कामनाएं दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में पधारे कुश्ती संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष करण भूषण शरण सिंह ने कहा कि सभी सम्मानित जनता ने सत्येंद्र सिंह को जीता कर साबित कर दिया की प्रेम और सहृदयता सभी कुछ पाया जा सकता हैं । कार्यक्रम के शुभारंभ पर मंच पर विराजमान मुख्य अतिथि करन भूषण शरण सिंह प्रदेश के पूर्व समाज कल्याण मंत्री के अनुज बाबूलाल शास्त्री नवाबगंज ब्लॉक के पूर्व प्रमुख भगवती सिंह मनकापुर पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि आजाद विक्रम सिंह वजीरगंज ब्लॉक प्रमुख आत्म प्रकाश सिंह पंकज नवाब गंज गिर्द के पूर्व प्रधान राजेश तिवारी लवर वीरपुर के प्रधान जितेंद्र तिवारी अंग्रेज तिवारी साकेत महाविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष रहे मुकेश सिंह सरदार जिंदर सिंह अरविंद सिंह का नगर पालिका परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉक्टर सत्येंद्र कुमार सिंह ने पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया।
नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने स्वागत गीत व नृत्य कर गाकर समा बांधा
नवाबगंज गोंडा नगर पालिका परिषद में नवनिर्वाचित कमेटी के शपथ ग्रहण समारोह में नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज यह छात्राओं द्वारा स्वागत गीत व सांस्कृतिक कार्यक्रम कर समा बांधा । अध्यापिका नैना सिंह अपने विद्यालय की छात्राओं जिज्ञासा पांडेय,
नीलम जायसवाल,
मानसी,
चंचल निषाद,
निक्की सिंह,
मोहिनी भारती,
पलक तिवारी,
सची पांडेय,
लक्ष्मी जायसवाल,
शालिनी,
रिया सिंह, से स्वागत गीत करा कर शानदार प्रस्तुति दी । छात्रों के साथ हारमोनियम पर स्वयं अध्यापिका के अतिरिक्त ढोलक पर कृष्ण गोपाल मौजूद रहे। वही के विद्यालय की छात्रा प्रांशी गुप्ता ने नृत्य का कार्यक्रम पेश कर सभी का मन मोह लिया ।
