नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

शिविर लगाकर दिव्यांगजनों को किया जाएगा लाभान्वित – जिलाधिकारी

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 2,112 views

शिविर लगाकर दिव्यांगजनों को किया जाएगा लाभान्वित

शिविर में पात्र दिव्यांगजनों का किया जाएगा चिन्हित

दिव्यांगजन शिविर पहुंचे और पाएं योजना का लाभ

एक जून से विकास खंडों में लगेगा शिविर

दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण हेतु लगेंगे शिविर

गोण्डा ( युगनव टाइम्स लाइव ) दिव्यांग जनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग गोण्डा द्वारा विभिन्न योजनाओं के प्रचार प्रसार एवं दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकतानुसार निशुल्क कृत्रिम अंग सहायक उपकरण प्रदान करने हेतु विकास खंड वार एक जून से शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में पात्रों का चयन किया जाएगा उसके बाद उन्हें संबंधित योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा। जिलाधिकारी डॉ उज्ज्वल कुमार ने बताया कि सभी विकास खंडों में प्रातः 10.30 से दोपहर 3 बजे तक शिविर का आयोजन किया जाएगा। माननीय जिलाधिकारी महोदय ने अपील करते हुए कहा कि सभी दिव्यांग जन  अपने विकासखंड में लगने वाले शिविर में सभी जरूरी अभिलेखो के साथ उपस्थित होकर योजना के लिए अपना नाम जरूर दर्ज करायें।जिलाधिकारी ने जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी को निर्देश दिए कि वह समय से सभी तैयारियां पूरी कर शिविरों का सफल आयोजन कराएं तथा कुल लोगों को जागरूक करने हेतु प्रचार प्रसार व्यापक रूप से कराएं , एवं सभी खंड विकास अधिकारी ग्राम विकास अधिकारी एवं ग्राम पंचायत अधिकारी के माध्यम से सुदूर ग्रामीण अंचल में रहने वाले दिव्यांग जनों को सूचित करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी द्वारा जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी को ग्राम पंचायत स्तर पर कार्यरत कर्मचारियों के माध्यम से शिविर आयोजन व तिथियों से जनसामान्य को सूचित करने के निर्देश दिए गये है। तथा इसे प्रचार-प्रसार हेतु सूचना विभाग को निर्देशित भी किया गया है ।

सभी विकास खंडों में आठ तरह की योजनाओं के लाभार्थियों का होगा चिन्हांकन

🔸 *कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण योजना*
🔸 *शादी विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजना*
🔸 *दुकान निर्माण व संचालन*
🔸 *दिव्यांग भरण-पोषण अनुदान (दिव्यांग पेंशन)*
🔸 *यूडीआईडी प्रोजेक्ट*
🔸 *शल्य चिकित्सा योजना*
🔸 *जेई व एईएस (संचारी रोग)*
🔸 *मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल*

1 से 21 जून तक विकास खंडों में लगेगा शिविर

जिले के सभी 16 विकास खंड मुख्यालय परिसर में शिविर का आयोजन किया जाएगा। 1 जून को इटियाथोक, 2 जून को रूपईडीह, 3 जून को तरबगंज, 5 जून को बेलसर, 6 जून को वजीरगंज, 7 जून को नवाबगंज, 8 जून को परसपुर, 9 जून को हलथरमऊ, 12 जून को कटरा बाजार, 13 जून को करनैलगंज, 14 जून को मनकापुर, 15 जून को छपिया, 16 जून को बभनजोत, 17 जून को झंझरी, 19 जून को पण्डरी कृपाल, 20 जून को मुजेहना और 21 जून को विकास भवन सभागार में शिविर लगाया जायेगा।

शिविर में बनेंगे निशुल्क दिव्यांग प्रमाण पत्र

मने जिलाधिकारी महोदय ने बताया कि ऐसे दिव्यांगजन जिनके पास अभी तक कोई भी दिव्यांगता प्रमाण पत्र नहीं है उन्हें दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनवाने के लिये परेशान होने की जरूरत नहीं है। प्रत्येक विकास खंड के शिविर में ही दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनवाने की व्यवस्था की गई है। दिव्यांगजन शिविर में पहुंचकर अपना दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनवा सकते हैं। जिसके लिए उचित निर्देश भी दिए गए हैं । जिलाधिकारी के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सभी शिविर में मेडिकल बोर्ड मौजूद रहेगा। मेडिकल बोर्ड द्वारा दिव्यांगों का मेडिकल परीक्षण कर उनका दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाया जाएगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!