सिविल सेवा परीक्षा में 62 रैंक लाने पर शहर भर से बधाइयों का लगा तांता
1 min read
2,645 views
संजय कुमार प्रजापति
गोण्डा (युगनव टाइम्स लाइव ) कौन कहता है कि आसमां में छेद हो नहीं सकता एक तबीयत पत्थर तो तबियत से उछालो यारो इस कहावत को चरितार्थ किया है गोंडा शहर में रहने वाली बिटिया वैष्णवी पाल ने सिविल सेवा परीक्षा का परिणाम आने के बाद गोंडा की बिटिया ने अपने मां बाप का मान बढ़ाने के साथ-साथ जिले का नाम रोशन किया है। गोंडा शहर की निवासिनी वैष्णवी पाल के पिता आदित्य पाल पेशे से व्यवसाई है। इनकी माता शिक्षिका है। वैष्णवी पाल ने अपने सफलता का श्रेय परिवार और गुरुजनों को दिया है। इसके साथ ही सफलता के लिए चल स्टडी को मूल मंत्र बताया है। वैष्णवी पाल ने बताया कि सिविल सेवा परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक में उन्हें 62 बी रैंक मिली है। बहुत अच्छा लग रहा है। भविष्य में उन्होंने जो करने के लिए सोचा था। उसके लिए अब उन्हें मौका मिला है। एक सवाल के जवाब में कहा कि चौथे प्रयास में उन्हें सफलता मिली है। कहा कि बचपन से मेरे पिता ने मुझे न्यूज़पेपर पढ़ने की आदत डाली थी। जब मैं लोकल न्यूज़ पढ़ती थी। तब पता चलता था डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट ने आज यह काम किया। वहीं से हमारा मोटिवेशन हुआ। सिविल सेवा की तैयारी कर रहे लोगों को संदेश देते हुए कहा कि अगर आपके पास सपोर्ट सिस्टम है। मेहनत करिए एक दिन आप भी प्रशासनिक सेवा का हिस्सा बनेंगे। वैष्णवी ने इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई गोंडा के फातिमा कॉलेज से करने के बाद दिल्ली के श्री राम कॉमर्स कॉलेज से स्नातक करने के बाद जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी दिल्ली से इकोनॉमिक्स में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। उसने कहा कि प्रशासनिक अफसर बनकर बेसिक एजुकेशन और हेल्थ के क्षेत्र में बेहतर काम करने की उनकी इच्छा है।
वैष्णवी पाल ने बताया कि हमने दिल्ली में रहकर तैयारी किया है। उस दौरान तमाम कोचिंग संस्थानों में जाने पढ़ने का मौका मिला है। तमाम मैटेरियल्स वहां से मिले। इसमें बहुत सारे कोचिंग संस्थान का योगदान रहा है कई कोचिंग संस्थानों से हमको सहयोग मिला है । उन्होंने कहा कि खासतौर से मेरी सफलता के लिए स्वाध्याय का बहुत योगदान रहा है। कोरोना कॉल आने के बाद मैंने घर पर रहकर तैयारी किया। ऐसे में सफलता के लिए सेल्फ प्रिपरेशन और निरंतरता बहुत आवश्यक है। यह आपको किसी भी मुकाम पर पहुंचा सकता है। उन्होंने तैयारी कर रहे छात्रों को संदेश देते हुए खुद से बार-बार दोहराया इस सफलता के लिए सेल्फ प्रिपरेशन ही सबसे बेहतर है। वैष्णवी पालने कहा कि ऐसे छात्र जो प्रशासनिक सेवा की तैयारी कर रहे हैं उन्हें एक निश्चित समय बांधकर प्रिपरेशन अपने मन से करना चाहिए सेल्फ प्रिपरेशन करने से ही आत्मविश्वास जगता है जिससे छात्र आसानी से प्रशासनिक सेवा का अवसर प्राप्त कर सकते हैं । गोंडा कांग्रेसी नेता दलित पिछड़ा स्वाभिमान संगठन के अध्यक्ष राजेश वर्मा ने वैष्णवी पाल के सिविल सेवा परीक्षा के 62 वा और रैंक प्राप्त करने पर प्रसन्नता व्यक्त किया है श्री वर्मा ने कहा कि देश की बेटियां नाम रोशन कर रही हैं वैष्णवी पाल के सिविल सेवा परीक्षा पास करने पर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके माता-पिता को बधाई दी है तथा बिटिया को आशीर्वाद प्रदान किया है ।
