नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

मंडप से भागा दूल्हा 20 किमी पीछा कर दुल्हन ने पकड़ा जबरदस्ती शादी रचाई ।

1 min read

 4,528 views

बरेली (युगनव टाइम्स लाइव) उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद से एक अनोखा मामला सामने आया है. यहां एक प्रेमी जोड़े की प्रेम कहानी में जबरदस्त ट्विस्ट देखने को मिला, जब ये दोनों युगल जोड़ा लड़की की घरवालो के मौजूदगी में मंदिर में शादी रचाने के लिए पहुंच गए। जहां मंदिर में लड़की के घरवालों ने शादियों की पूरी तैयारियां कर रखी थी , इसी बीच प्रेमी जो दूल्हा बना बैठा था उस का शादी करने का मूड बदल गया. बस फिर क्या था मौका देखते ही प्रेमी वहां से रफू चक्कर हो गया, लेकिन प्रेमिका भी कम नहीं थी. वो प्रेमी को इस बार बख्शने के मूड में नहीं थी. बस फिर क्या था लड़की भी अपने प्रेमी को पकड़ने के लिए उसके पीछे निकल पड़ी और लड़के की जानकारी करने लगी जानकारी करने पर उसे पता चला कि वह बस से निकला है रास्ते में कई बसों की तलाश करने के बाद आखिर उसके हाथ सफलता लगी 20 किमी दूर जाकर उसने प्रेमी को पकड़ लिया और फिर बीच रास्ते में ही बस से उतारकर उसे फिर मंदिर में ले लाई और लड़की अपने घर वालों की मौजूदगी नातेदार व रिश्तेदारों की मौजूदगी में दोनों ने शादी की । मामला जिला बरेली के पुराना शहर की रहने वाली लड़की का ढाई साल से बिसौली बदायूं के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस प्रेम प्रसंग का युवती के घर वालों को इसकी भनक लग गई । इसके उपरांत लड़की के घरवालों ने युगल जोड़े का सब की मौजूदगी में शहर के ही मंदिर में शादी करने का फैसला किया । बीते सोमवार को बरेली कहीं राम नगर रोड स्थित बाबा भूतेश्वर नाथ मंदिर में युवती के घर वालों इष्ट मित्रों पड़ोसियों की मौजूदगी में उनकी शादी कराने की तैयारी की गई। इधर शादियों की तैयारियां हो रही थी उधर लड़के के दिमाग में कुछ अलग ही मामला गूंज रहा था। शादी की सारी तैयारियां हो गई  युवती अपने प्रेमी के साथ सज-धजकर फेरे लेने को मंदिर के मंडप में पहुंच गई, लड़के को लगा कि शायद वहां आज फस गया है उसका मन में उथल पुथल करने लगा वह शादी नहीं करने के मूड में हो गया और मौका पाकर शादी के मंडप से फरार हो गया. जब इस बात का पता लड़की को चला उसने भी मौका नहीं कमाया और लड़के का पीछा करना शुरू कर दिया लगभग 20 किमी तक किया पीछा प्रेमिका को जब ये पता चला कि दू्ल्हा बस से बैठकर फरार हो गया तो वो भी उसके पीछे लग गई. कई बस तलाशने के बाद लगभग 20 किलोमीटर की दूरी पर एक बस में वह लड़का बैठा मिल गया तो बस रुकवा करके लड़की ने बस से ही लड़के को उतरवा लिया इसके उपरांत लड़की व उसके परिवार इंजन उसे वापस मंदिर ले आए और उसकी लड़की से जबरदस्ती शादी भी करा दिया  बताते चलें कि लड़के ने लड़की से अपनी मां को लाने का और अपनी शादी में रखने का वादा किया था उसने उसने लड़की से कहा कि वह अपनी मां को बिसौली बदायूं से लेकर आ रहा है । ऐसी बात कह कर वह फरार हुआ था ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!