नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

जिलाधिकारी ने की प्रोजेक्ट अलंकार योजना से संबंधित निर्माण कार्यों व अन्य निर्माण कार्य की समीक्षा, समय से कार्य पूरा करने का दिया निर्देश

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 2,962 views

  1.  
    गोंडा (युगनव टाइम्स लाइव) जिलाधिकारी डॉ० उज्ज्वल कुमार की अध्यक्षता में माध्यमिक विद्यालयों में प्रोजेक्ट अलंकार योजना अंतर्गत प्रस्तावित/ निर्माणाधीन एवं विभिन्न विभागों के समन्वय तथा कन्वर्जेंस से विद्यालय में कराये जा रहे कार्यों की समीक्षा बैठक की गई।
    बैठक में वित्तीय वर्ष 2021 – 22 में कार्य योजना के तहत जनपद के 02 राजकीय माध्यमिक विद्यालय (राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गोंडा एवं फखरुद्दीन अली अहमद राजकीय इंटर कॉलेज गोंडा, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मसकनवा, राजकीय हाईस्कूल मछली गांव मनकापुर गोंडा, राजकीय स्कूल कल्हुआ मुजेहना गोंडा, बालिका छात्रावास रुपईडीह गोंडा , बालिका छात्रावास हलधरमऊ, बालिका छात्रावास इटियाथोक गोंडा , राजकीय हाईस्कूल बेलहरी बुजुर्ग छपिया सहित अन्य सभी कार्यों के साथ साथ सभी निर्माण कार्य  की प्रगति की समीक्षा की गई।
    समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित कार्यदाई संस्थाओं के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि निर्माण कार्यों में किसी प्रकार की कोई लापरवाही ना की जाय, सभी कार्यों के निर्माण कार्य को समय से गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाय।
    इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी एम. अरुन्मोली, जिला विकास अधिकारी दिनकर विद्यार्थी, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अखिलेश प्रताप सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी धर्मेंद्र गौतम, जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश चौधरी, एक्सईएन प्रांतीय खंड प्रमोद त्रिपाठी, जिला दिव्यांग अधिकारी विकास वर्मा, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, श्रम प्रवर्तन अधिकारी योगेश दीक्षित, जिला पंचायत राज अधिकारी लालजी दुबे, जिला पूर्ति अधिकारी श्री गोपाल पांडेय, प्रधानाचार्य जीआईसी, जीजीआईसी, एवं अन्य सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य व अधिकारीगण उपस्थित रहे।

    भवन व सड़क निर्माण कार्यों की समीक्षा

    कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ० उज्ज्वल कुमार की अध्यक्षता में जनपद में 50 लाख से ऊपर के चल रहे भवन एवं सड़क निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई। समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने सड़कों एवं भवन निर्माण कार्यों के संबंध में पीडब्ल्यूडी व अन्य सम्बन्धित विभागों को निर्देश दिये कि सभी भवन व सड़कें पूरी गुणवत्ता के साथ बनाई जाए।
    जिलाधिकारी ने कहा कि तेज गति से कार्य करते हुए अधिक से अधिक निर्माण कार्यों को पूर्ण कराया जाए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी व कार्यदायी संस्थाएं जल्द से जल्द सभी निर्माण कार्य को समय पर पूरा करें। निर्माण कार्यों में लापरवाही करने पर संबंधित के खिलाफ शासन को पत्र भेजा जाएगा।
    जिलाधिकारी ने जनपद में हो रहे शासकीय भवन निर्माण कार्यों की प्रगति के संबंध में समीक्षा करते हुए लेखपाल ट्रेनिंग सेंटर, कृषि महाविद्यालय, अटल आवासीय विद्यालय मनकापुर, राजकीय महाविद्यालय, इंजीनियरिंग कॉलेज, महिला छात्रावास, मिनी स्टेडियम नरेचा सहित कई अन्य विभागों के निर्माण कार्यों के प्रगति की गहन समीक्षा की गई। इसके साथ ही मेडिकल कालेज के निर्माण की प्रगति समीक्षा की गई।
    वहीं बैठक के अंत में जिलाधिकारी ने सभी सड़क निर्माण से संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि सड़कों के निर्माण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें अन्यथा संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
    इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी एम. अरुन्मोली, उपनिदेशक कृषि प्रेम ठाकुर, डीएसटीओ अरुण कुमार सिंह, राजेश पाण्डेय, जिला कृषि अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, एक्सईएन प्रांतीय खंड, एक्सईएन निर्माण खंड-2, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला पंचायत अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, सहायक पर्यटन अधिकारी, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, कार्यदाई संस्थाओं के अधिकारी, सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!