नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

बस्ती : शांति भंग की आशंका मे पुलिस ने दस अभियुक्त को किया गिरफ्तार, तथा  मिशन  शक्ति के तहत एंटी रोमियो टीम के द्वारा चलाया गया चेकिंग अभियान

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 3,642 views

बस्ती : शांति भंग की आशंका मे पुलिस ने दस अभियुक्त को किया गिरफ्तार, तथा  मिशन  शक्ति के तहत एंटी रोमियो टीम के द्वारा चलाया गया चेकिंग अभियान

मोहम्मद सुलेमान
रुधौली (बस्ती) जनपद के पुलिस अधीक्षक  गोपाल कृष्ण चौधरी द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत  अपर पुलिस अधीक्षक  बस्ती दीपेन्द्र नाथ चौधरी के पर्यवेक्षण में एवं  क्षेत्राधिकारी  श्रीमती प्रीती खरवार के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक  संजय कुमार के नेतृत्व में रूधौली पुलिस टीम ने दस अभियुक्त को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया की शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका में  पुलिस ने अश्वनी सिंह पुत्र गंगा प्रसाद सिंह उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम सुरवार कला थाना रूधौली बस्ती। विजय कुमार दूबे पुत्र रामरक्षा दुबे उम्र 34 वर्ष करीब निवासी ग्राम सुरवार कला थाना रुधौली जनपद बस्ती।अनुज सिंह पुत्र हरदेव सिंह उम्र 34 वर्ष  निवासी ग्राम सुरवार कला थाना रुधौली जनपद बस्ती। आनंद सिंह पुत्र अशोक सिंह उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम नौबस्ता थाना इटवा सिद्धार्थनगर ।घनश्याम यादव पुत्र लालसा प्रसाद उम्र 29 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 7 शांति नगर थाना रुधौली जनपद बस्ती। राजेंद्र यादव राजेंद्र यादव पुत्र प्रहलाद उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम अनदेवरी थाना रुधौली जनपद बस्ती। रामकृष्ण पुत्र राजेंद्र यादव उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम अनदेवरी थाना रुधौली जनपद बस्ती। रविंदर उपाध्याय पुत्र गणेश उपाध्याय उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम सुरवार कला थाना रुधौली जनपद बस्ती। फूल सिंह पुत्र राजेश्वरी उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम कुशलपुर थाना बांसी जनपद सिद्धार्थनगर। क्रांति सिंह पुत्र रणजीत सिंह उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम कुशलपुर थाना बासी जनपद सिद्धार्थनगर को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया। गिरफ्तार कर्ता टीम में एस आई  राजेंद्र यादव,हेड कांस्टेबल, अभय कुमार,हेड कांस्टेबल मतिवार यादव, हेड कांस्टेबल दिग्विजय सिंह, का0 अंकित राय ,कांस्टेबल राजू यादव ,का0 सतीश यादव ,का0 हरिओम सिंह, का0 राजन गोंड शामिल रहे।
आरोपियों को बंदी बनाकर न्यायालय उपजिलाधिकारी प्रस्तुत किया गया।

मिशन शक्ति के तहत एंटी रोमियो टीम के द्वारा चलाया गया चेकिंग अभियान किया गया जागरूक।

रुधौली (बस्ती) थाना क्षेत्र में मिशन शक्ति अभियान के तहत चलाया गया जागरुकता अभियान,क्षेत्र के महिलाओं बालिकाओं सहित अन्य लोगों को किया गया जागरूक।
थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को थाना क्षेत्र के कई स्थानों पर क्षेत्राधिकारी सदर प्रीति खरवार के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया गया वही क्षेत्र में महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया गया तथा बाइक से चलने वाले नव युवकों को टीम द्वारा जागरूक किया गया टीम द्वारा अभियान के तहत महिलाओं बालिकाओं को क्षेत्र में जागरूक करते हुए उन्हें सुरक्षा संबंधी जानकारी दी गई,और प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे हैं। तथा विभिन्न हेल्पलाइन नंबर के बारे में भी बताया गया तथा जागरूक किया गया। वहीं बाइक चालकों को भी जागरूक किया गया कुल मिलाकर लोगों को जागरूक करते हुए बताया गया कि इस समय हो रहे मोबाइल के जरिए साइबर अपराध से बचें अगर किसी अनजान व्यक्ति का कौन आपके मोबाइल पर आता है और आपसे वह आपका आधार नंबर खाता नंबर या ओटीपी मांगता है तो उसे कतई ना दे। यदि आप अपना नंबर ओटीपी या कोड बताते हैं तो वह साइबर ठग हो सकता है और आप साइबर ठगी के शिकार हो सकते है,सावधान रहें सतर्क रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!