तेजी के साथ चमक रहा कटरा कुटी पीठ
1 min read
3,080 views
संजय कुमार प्रजापति
अयोध्या के विकास की जिम्मेदारी सुरक्षित हाथों में -: चिन्मयानंद
नवाबगंज गोण्डा युगनव टाइम्स लाइव शिवदयालगंज स्थित कटरा कुट्टी पीठ के महंत स्वामी चिन्मयानंद ने अपने सहयोगियों के साथ अयोध्या के महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी से शिष्टाचार भेंट कर बुके एवं माल्यार्पण कर स्वागत एवं अभिनंदन किया l महापौर प्रतिनिधि समाजसेवी विपनेश पांडे की अगुवाई में कटरा कुटी धाम मंदिर प्रबंध समिति की ओर से एक दल महापौर से शिष्टाचार मुलाकात करने पहुंचा l इस अवसर पर कटरा कुटी पीठ के महंत स्वामी चिन्मयानंद ने महापौर को बधाई एवं शुभकामनाएं दी l और उन्होंने कहा कि अयोध्या के जागरूक मतदाताओं ने अयोध्या के विकास की जिम्मेदारी मजबूत हाथों में सौंपी है l आगे उन्होंने कहा कि महापौर गिरीशपति त्रिपाठी के नेतृत्व में अयोध्या विकास प्राधिकरण विकास के लिए नई कीर्तिमान स्थापित करेगा l
इस अवसर पर महापौर गिरीश त्रिपाठी ने कहा कि अयोध्या विकास प्राधिकरण के अंतर्गत आने वाले सभी क्षेत्रों का विकास करेंगे l उन्होंने कहा कि शपथ ग्रहण के तुरंत बाद कटरा कुटी धाम पर पहुंचकर हनुमान जी का आशीर्वाद लेंगे एवं पर्यटन 84 कोसी परिक्रमा पड़ाव हेतु पीठ के विकास के लिए पूरा प्रयास करेंगे l महापौर ने आश्वासन दिया कि कटरा कुटी पीठ अयोध्या विकास प्राधिकरण के अंतर्गत आता है हम उसका विशेष ख्याल रखेंगे ।
महापौर के स्वागत करने वालों में चिन्मयानंद के अतिरिक्त महापौर प्रतिनिधि विपनेश पांडे ,विनोद गुप्ता ,डॉ अरुण सिंह, युवा समाजसेवी विनोद कुमार गुप्ता , डॉ राम प्रकाश शर्मा, पुष्पेंद्र तिवारी “किट्टू” , ओमप्रकाश सहित दर्जनों लोग प्रमुख रूप से रहे l


कटरा कुटी धाम पर पहुंची हरैया विधायक की पत्नी किया दर्शन लिया प्रभु श्रीराम के सेवक हनुमान जी का आशीर्वाद
कटरा शिवदयाल गंज कटरा कुटी धाम धीरे-धीरे प्रसिद्धि की ओर अग्रसर हो रहा है दूरदराज से लोग यहां प्रभु राम के सेवक भक्त हनुमान के दर्शन के लिए आते रहते हैं जब से इस कटरा कुटी धाम पर 84 कोसी परिक्रमा का पढ़ाओ घोषित हुआ है तभी से धाम पर आने वालों का ताता नहीं टूट रहा है इसी कड़ी में हरैया विधायक अजय सिंह की पत्नी डॉ सुनीता सिंह जो मांडवी फाउंडेशन की डायरेक्टर है उन्होंने आकर प्रभु के दर्शन पूजा अर्चन किया तथा धाम की नवनिर्मित भवन का भी निरीक्षण किया बताते चलें कि जब से इस धाम के महंत स्वामी चिन्मयानंद जी महाराज हुए हैं तब से यह धाम अधिक प्रकाश में आने लगा है आए दिन यहां किसी न किसी जन प्रतिनिधि का आगमन होता रहता है जो यहां एक बार आता है यहीं का होकर रह जाता है महंत के अथक प्रयासों से धाम की चार दिवारी का निर्माण हो चुका है नवीन मंदिर का निर्माण प्रारंभ हो चुका है लोग यथाशक्ति दान दे रहे है । बताते चलें कि अभी कुछ समय पूर्व ही कटरा कुटी पीठ धाम 84 कोसी परिक्रमा का ठहराव घोषित किया जा चुका है । तथा अयोध्या के नवनिर्वाचित महापौर गिरीशपति त्रिपाठी ने भी अयोध्या विकास प्राधिकरण के तहत आने वाले इस कटरा कुटी धाम के निर्माण व सुंदरीकरण का आश्वासन दिया है । जिससे क्षेत्र में हर्ष की लहर दौड़ रही है।
