गोंडा : घर से गायब 18 वर्षीय युवती की मिली लाश, गांव में सनसनी, पुलिस पता लगाने में जुटी, तथा आजा नचले कार्यक्रम 20 मई को
1 min read5,368 views
गोंडा : घर से गायब 18 वर्षीय युवती की मिली लाश, गांव में सनसनी, पुलिस पता लगाने में जुटी, तथा आजा नचले कार्यक्रम 20 मई को
जटाशंकरसिंह
आर्य नगर (गोंडा) युगनव टाइम्स लाइव / कौड़िया थाना क्षेत्र में एक युवती की लाश बांस कोठ के निकट मिलने से इलाके में सन सनी फैल गई है । लगभग 18 वर्षीय युवती के लाश को काजल कि लाश बताया जा रहा है, जो मंगलवार सुबह से ही अपने घर से गायब थी। स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा सूचना देने पर कौड़िया थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची गई और पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई हैं । मिली जानकारी के अनुसार कौड़िया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत अहिया चेत के मजरा सुखनी पुरवा थाना कौड़िया का है। जहां गांव निवासी ध्रुव नारायण शुक्ला की पुत्री काजल शुक्ला मंगलवार को सुबह से गायब हो गई थी। बुधवार को मृतका के मकान से कुछ दूर पर बांस कोठ के निकट मृत अवस्था में पड़े शव को ग्रामीण ने देखा जिसकी सूचना सबसे पहले गांव वालों को दि । ग्रामीणों ने जिसकी सूचना स्थानीय लोगों के द्वारा पुलिस को दी गई। मौके पर पुलिस पहुंचकर जांच पड़ताल में जुटी गई। डाग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर सबूतों को इकट्ठा करने में लगी है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता स्पष्ट तो नहीं हो रहा है। परंतु मौके पर शव के प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूत्रों की माने तो प्रेम प्रसंग के चलते उक्त हत्या हुई है। परंतु बिना पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आये कुछ स्पष्ट नहीं किया जा सकता।
प्रभारी निरीक्षक कौडिय़ा विद्यासागर पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही मौत का पर्दाफाश होगा। फिलहाल पुलिस कई बिंदुओं को लेकर जांच पड़ताल कर रही है। ग्रामीणों द्वारा हत्या की आशंका भी जता रही हैं। प्रभारी निरीक्षक कौड़िया ने बताया कि अभी मुकदमा पंजीकृत नहीं किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मुकदमा दर्ज की जाएगी। इसके बावजूद भी मौत के सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है.।
आजा नचले डांस प्रतियोगिता 20 मई को, प्रतियोगिता में विजई प्रतिभागी होंगे सम्मानित
मोहम्मद सुलेमान/ सलाहुद्दीन सिद्दीकी
सांस्कृतिक : हाथरस ( युगनव टाइम्स लाइव ) गोपाल वेलफेयर सोसायटी द्वारा आजा नचले डांस प्रतियोगिता, दिनांक 20 मई 2023 , दिन शनिवार को दोपहर 1से कराई जा रही है, स्थान श्री कृष्णा अर्पण धाम, लॉर्ड कृष्णा स्कूल से आगे मथुरा रोड़ हाथरस उत्तर प्रदेश में हो रही है। यह प्रतियोगिता दो केटेगिरी में जूनियर सिनियर में हो रही है जूनियर में 5 से 14 साल व सिनियर 15 से 25 साल उम्र रखी गई है , यह जानकारी गोपाल वेलफेयर सोसायटी के संस्थापक/ अध्यक्ष पण्डित गोपाल शर्मा समाज सेवी व विवेक कौशिक, संतोष दीक्षित पंडित गिरधारी मिश्र ने दी। आजा नचले के इस कार्यक्रम में जीतने वाले प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट, ट्राफी, मेडल व सभी प्रतिभागियों को मेडल दिया जायेगा, सभी से निवेदन है, सभी प्रतिभागी, अधिक से अधिक प्रतियिगिता में भाग ले और अपना हुनर दिखाए। उन्होंने कहा कि इस तरीके के कार्यक्रम से लोगों में कुछ करने का जज्बा पैदा होगा तथा आगे बढ़ेंगे। तथा प्रतिभागियों का आह्वान किया कि अधिक से अधिक संख्या में लोग उक्त कार्यक्रम में प्रतिभाग करें।
