नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

रामकथा जीवन के लिए महत्त्वपूर्ण प्रेरणा का स्रोत है— अभिषेक महाराज

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 978 views

गोंडा ( युगनव टाइम्स लाइव ) नगर पंचायत तरबगंज के रेतादलसिंह स्थित सिद्ध पीठ जीत दास बाबा एवं शिव बाबा मंदिर परिसर में नौ दिवसीय संगीतमय श्री राम कथा का प्रारंभ करते हुए व्यासपीठ पर विराजमान अयोध्या धाम से पधारे अभिषेक महाराज ने कहा कि राम को मर्यादा पुरु षोत्तम राम कहा जाता है। वह एक आदर्श पुरुष, भाई तथा राजा थे। राम पितृभक्त, धैर्यवान, साहसी, न्यायी, पराक्रमी, त्यागी तथा उदार थे। उनका चरित्र आज हमारे जीवन में अनुकरणीय है।

राम कथा से हमें शिक्षा मिलती है कि हमें राम की तरह अपने माता-पिता, गुरुजनों की भावनाओं को पूरा-पूरा सम्मान करना चाहिए। इस कथा से हमें साहस और बुधि से प्रत्येक कठिनाइयों का सामना करने की प्रेरणा मिलती है। विपरीत परिस्थितियों में धीरज बनाए रखना भी इस कथा के माध्यम से हम सीखते हैं। अतः हम कह सकते हैं कि रामकथा हमारे जीवन के लिए महत्त्वपूर्ण प्रेरणा का स्रोत है।

यदि राम के चारित्रिक गुणों को अपना लें तो हमारे मन में ईष्र्या, द्वेष, स्वार्थ की भावना का अंत हो जाएगा। प्रेम और सद्भावनाओं का विकास होगा। समाज में भाईचारे की भावनाओं का विकास होगा। समाज में समरसता बढ़ेगी। खुशहाल समाज का निर्माण होगा।

यज्ञाचार्य संतोष शरण महाराज ने बताया कि लक्ष्मण का चरित्र-मातृ-प्रेम और सेवा भावना से ओतप्रोत है। हलाँकि लक्ष्मण को वनवास नहीं मिला था, फिर भी उन्होंने अपने बड़े भाई की सेवा में अपनी पूरी जिंदगी लगा दी। लक्ष्मण ने राम-सीता को आदर्श मानकर उनकी सेवा बड़े लगन से की। उनके चरित्र से हमें मातृत्व प्रेम, सेवा, समर्पण, कर्तव्य, पालन की प्रेरणा मिलती है। यज्ञाचार्यसंतोष शरण महाराज ने बताया कि राम कथा सुनने से मानव जीवन की समस्त बाधाएं दूर होती हैं क्योंकि ऐसे स्थान पर सभी देवी देवताओं का वास होता है सभी लोगों को कथा सुननी चाहिए।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!