नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

दलित महिलाओं को गांव के मंदिर के साफ-सफाई व पूजा करना पड़ा महंगा, रसूखदार ने गाली गलौज देते हुए खदेड़ा, वीडियो हुआ वायरल

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 1,419 views

राम कुमार मिश्रा
झिलाही बाजार (गोण्डा) युगनव टाइम्स लाइव / वक्त और हालात बदलने के बाद भी आज भी छुआ छूत जाति का भेदभाव यदा कदा दिखाई पड़ जाता है।
वाकया थाना मोती गंज के बेसहुपुर मजरे पंडित पुरवा गांव का एक वीडियो वायरल हुआ. जिसमें मंदिर पर दलित वर्ग की महिलाओं द्वारा साफ सफाई पूजा पाठ करने पर गांव ही के रसूखदार व्यक्ति द्वारा गाली गलौज देते हुए मारने पीटने की धमकी देकर भगा दिया गया।
पीड़ित महिलाओं मीना पत्नी रामनाथ,ननका पत्नी संजय, सुनीता पत्नी निक्कू, गुज पत्नी तुलसी राम, रेशमा पत्नी सहज राम,राधा पत्नी राम करन,रामा देवी पत्नी प्रेम नाथ,व सुधरा पत्नी वरसाती सभी दलित वर्ग निवासी उपरोक्त द्वारा पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना देते हुए बताया कि गांव में मंदिर है, जहां गांव के सभी लोग पूजा अर्चना करते हैं।तथा कोई अनुष्ठान पर दान चंदा आदि दिया जाता है।जिसपर बीते 10मार्च को हम लोग मंदिर की सफाई व रंगाई-पुताई पूजा अर्चना करने गये थे कि अचानक गांव ही के निवासी गण बिपक्षी सदाराम पुत्र सत्यनारायन,वद्री प्रसाद पुत्र भवानी प्रसाद, मुन्ना पुत्र झगरू व सुनील कुमार पुत्र वद्रीप्रसाद लाठी डंडों से लैस होकर आ गये और हम लोगों को पुजा पाठ करने व चल रही मंदिर की सफाई करने से रोक दिया।जब हम लोग ने कहा हमारे पुर्वज भी इसी गांव मंदिर में आ रहे थे जिसपर सभी लोग गाली गलौज देते हुए भगा दिया घटना गाली गलौज देते हुए दबंगों का वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है।किस कदर दबंगों द्वारा ताण्डव किया गया। महिलाओं ने कहा हम हरिजन जाति से हूं इस लिए वहां से चुपचाप भाग निकली। सूचना हम लोग थाने पर देने उसी दिन गये जहां हल्का दरोगा ने मेरी तहरीर फाड़ कर फेंक दिया और बंद करने की धमकी देकर भगा दिया।पीड़ित महिलाओं ने कहा जब हम लोग थाने पर गये पहले से ही विपक्षी मौजूद थे।
महिलाओं का कहना है सभी ऊंची रसुक वाले हैं हम गरीब उन से सामना नहीं कर सकती गाव के जमींदार है ।
इस लिए पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!