आशीष कुमार त्रिपाठी
नवाबगंज (गोंडा) युगनव टाइम्स लाइव /थाना क्षेत्र के कल्यानपुर गाँव में उपद्रवियों ने प्राथमिक विद्यालय का शौचालय तोड़ डाला और दरवाजा उठा ले गए।जिसकी सूचना प्रधानाध्यापक धर्मपाल वर्मा ने ग्राम प्रधान /एसएमसी अध्यक्ष को दी। इस संबध में ग्राम प्रधान ने थाने पर तहरीर दी है।
कल्यानपुर गाँव की ग्राम प्रधान झिन्ना देवी ने थाने पर दी गई तहरीर में कहा कि गांव के प्राथमिक विद्यालय में बने शौचालय को गाँव के ही उपद्रवी अमरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ लहरी पुत्र और आन्नद देव सिंह और गौरव उर्फ कक्कू पुत्र अनन्त राम वर्मा ने तोड़ दिया है और शौचालय में लगा लोहे का दरवाजा चुरा ले गए हैं। प्रधान का आरोप है कि एक सप्ताह पूर्व ठोस अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र से डेढ़ कुंतल लोहे की और दो हजार ईंट भी चोरी हो गई थी। उस घटना को अंजाम देने का शक भी इन्ही दोनो लोगों पर जा रहा है।प्रधान ने बताया कि इन उपद्रवियों ने प्राथमिक विद्यालय में अवैध कब्जा भी कर रखा है। प्रभारी निरीक्षक करूणाकर पांडे ने बताया कि तहरीर के आधार पर कारवाई की जा रही है।