नवाबगंज (गोण्डा) युगनव टाइम्स लाइव/ थाना क्षेत्र के चौखडिया गाँव में तेज रफ्तार पिकअप ने सड़क किनारे जा रहे एक युवक को ठोकर मार दी, जिससे युवक की मौत हो गई है। सूचना पर पंहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोंडा भेज दिया है,साथ ही गाँव के चौकीदार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
चौखडि़या गाँव के चौकीदार राजकुमार उर्फ खुनखुन पुत्र गंगाराम ने थाने पर दी गई तहरीर में बताया कि रविवार की रात करीब 10 बजे गाँव के ही सचिन पांडे पुत्र संतराम द्वारा बताया गया कि एक व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है सूचना मिलने पर जब मैं ढेमवाघाट रोड पर प्राथमिक विद्यालय के पास पंहुचा तो देखा कि एक व्यक्ति सड़क पर मृत अवस्था में पडा हुआ है,और थोड़ी दूर पर एक पिकअप भी खड़ी थी जिसका चालक गाड़ी छोड़कर भाग चुका था।प्रभारी निरीक्षक करूणाकर पांडे ने बताया कि मृतक युवक की उम्र लगभग 35 वर्ष है। मृतक की शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोंडा भेज दिया है साथ वाहन और अज्ञात चालक के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।