नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

आरएसएस ने हिंदुत्व व राष्ट्रभक्ति को लेकर आयोजित किया ‘शाखा संगम’ कार्यक्रम

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 1,878 views

नवाबगंज (गोंडा) युगनव टाइम्स लाइव /कस्बे के पडाव मोहल्ले में स्थित श्री गांधी विद्यालय इंटर के मैदान में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा शाखा संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें नवाबगंज खंड और नगर से 20 शाखाएं लगाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष डाक्टर सत्येंद्र सिंह मौजूद रहे।   कार्यक्रम की शुभारंभ जिला संघ चालक राजेश सिंह के द्वारा डॉ हेडगेवार तथा माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलित करके किया गया।इस मौके पर मुख्य वक्ता और गोंडा के विभाग प्रचारक सुरजीत ने कहा कि संघ ने सदैव भारत देश की अखण्डता, सुदृढ़ीकरण और एकता के लिए काम किया है। संघ का उद्देश्य लोगों के ह्रदय में हिन्दुत्व और राष्ट्रभक्ति की भावना को जगाना है।अनुशासन ही संघ की पहचान है।उन्होंने कहा कि शाखा ही लोगों के निर्माण की कार्यशाला है। इस दौरान आयोजित कार्यक्रमों में शाखा लगाना,खेल,समता,योग एवं आसन लगाना,सूर्य नमस्कार तथा बौध्दिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस मौके पर ‌विभाग प्रचारक सुरमीत नें कहा कि शाखा व्यक्ति निर्माण की कार्यशाला है और एक शांतिपूर्ण, सक्षम, सुन्दर और सुदृढ़ राष्ट्र की स्थापना संघ का लक्ष्य।शाखा संगम में लगभग 500 स्वयंसेवक शामिल हुए। इस मौके पर राम बहादुर पांडेय,राम सुन्दर, बाबूलाल शास्त्री, मधुसूदन सिंह, प्रजापति,कोमल,रवीन्द्र, आशुतोष, रितिक,पंकज, विकल्प, राजेश सिंह, जनार्दन प्रसाद तिवारी, भगौती सिंह, सहित तमाम लोग मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!