नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

प्रधान के पुत्र ने महिला प्रधानाध्यापिका के साथ की अभद्रता व गाली गलौज , रुपया मांगने का आरोप लगाते हुए थाने पर दी तहरीर

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 2,254 views

बृजभूषण तिवारी
खरगूपुर (गोंडा) युगनव टाइम्स लाइव / शिक्षा क्षेत्र रुपईडीह की ग्राम पंचायत नौशहरा प्रधान के बेटों की दबंगई कहीं ग्रामीणों से मारपीट तो कहीं महिलाओं के साथ अभद्रता रसूख के चलते लगातार लोगों को धमकाते प्रधान के बेटे।
अभी हाल ही में प्रधान के बेटों ने गांव में ही महिला को घर में घुसकर मारा पीटा था। लगातार दबंगई गांव में ही स्थित प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत प्रधानाध्यापिका अर्चना से भी की गई अभद्रता गाली गलौज दबंगई जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें प्रधान के बेटे प्रेम नारायण उर्फ हुल्ली द्वारा प्रधानाध्यापिका को धमकाते हुए तथा अभद्रता करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं दबंग ने कहा कि गाली दिए हैं जो करना है वह कर लो प्रधानाध्यापिका ने थाने पर दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि एमडीएम को लेकर भी प्रधान के बेटों ने दबंगई की थी तथा पैसा भी मांग कर रहे थे जिससे साफ मना करने पर प्रधान के बेटों ने पहले भी अभद्रता की थी तथा सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाया है। प्रधान के बेटों से लगातार परेशान होकर प्रधानाध्यापिका द्वारा प्रार्थना पत्र देकर थाने पर मुकदमा पंजीकृत कार्यवाही की मांग की है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!