नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

यूपी जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राकेश सिंह जिलाध्यक्ष व महामंत्री पद पर प्रमोद नंदन श्रीवास्तव मनोनीत

1 min read

 2,329 views

यूपी जर्नलिस्ट एसोसिएशन गोंडा इकाई की बैठक संपन्न

प्रदेश अध्यक्ष पद पर तीसरी बार मनोनीत अध्यक्ष डॉ जी सी श्रीवास्तव

 राकेश सिंह जिलाध्यक्ष व महामंत्री पद पर प्रमोद नंदन श्रीवास्तव मनोनीत

गोण्डा । युगनव टाइम्स लाइव यू पी जर्नलिस्ट एसोसिएशन ( उपजा ) की बैठक राजा देवी बख्स सिंह सभागार में आयोजित की गयी।जिसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष डॉ॰ जी सी श्रीवास्तव ने किया। अभी हाल ही में रिक्त हुए अध्यक्ष पद पर राकेश सिंह और महामंत्री पद पर प्रमोद नंदन श्रीवास्तव एडवोकेट को चुना गया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष डॉ॰ जी सी श्रीवास्तव को तीसरी बार प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने पर जनपद के विभिन्न संगठनों ने सम्मानित किया। जिसमें एम वी म्यूजिकल ग्रुप प्रमुख रहा।रविवार को एसोसिएशन की बैठक में संगठन विस्तार एवं सदस्यता पर चर्चा की गयी।जिसमें सभी तहसीलों में संगठन को मजबूत बनाने में रणनीति बनायी गयी।प्रदेश कार्यकारिणी में जनपद के दो पत्रकारों के निर्वाचित होने के कारण जिला में दो रिक्त पदों पर निर्वाचित किया गया।सर्वप्रथम जिला कोषाध्यक्ष वियोगी पंकज ने जिलाध्यक्ष पद हेतु राकेश सिंह के नाम का प्रस्ताव किया।जिसे उपस्थित आम सभा के सदस्यों ने करतल ध्वनि से स्वागत एवं समर्थन किया।वहीं रिक्त हुए महामंत्री पद का प्रस्ताव जगपाल सिंह ने

जनपद के पत्रकार प्रमोद नंदन एडवोकेट के नाम का किया।अध्यक्ष की अनुमति से दोनों नाम पर उपस्थित सदस्यों से चर्चा के बाद प्रदेश अध्यक्ष डॉ॰ जी सी श्रीवास्तव ने संस्तुति प्रदान किया।साथ ही दोनों पदाधिकारियों को बधाई दिया।इस दौरान आनरेरी मजिस्ट्रेट प्रेम शंकर लाल श्रीवास्तव ने दोनों निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं आशीर्वाद देकर संगठन को सहयोग देने की बात कही।उक्त बैठक में आशीष श्रीवास्तव, मुश्ताक अहमद,कौशल कुमार तिवारी,अनूप कुमार श्रीवास्तव, मोइनुद्दीन, शमसुल हक़, महेश गोस्वामी, अवधराज,किशन राजपाल,मनोज साहू,मक्सूद अकरम,सरोज मौर्या,सुशीला शुक्ला, अतुल श्रीवास्तव, मौजी राम यादव हरीश तिवारी रियाजुद्दीन,ब्रजेन्द्र मिश्र आदि सैकड़ों पत्रकार उपस्थित रहे। उनके मनोनयन पर जटाशंकर सिंह संपादक युगनव टाइम्स लाइव अरुण सिंह पूर्व जिला प्रभारी हिंदुस्तान कमर अब्बास , रमा शरण अवस्थी , सहित क्षेत्र के तमाम जानी-मानी हस्तियों ने बधाई दिया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!