नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

नवाबगंज : ओमप्रकाश हत्याकांड का एक और आरोपी गिरफ्तार

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 1,772 views

आशीष तिवारी
युगनव टाइम्स लाइव
नवाबगंज (गोंडा)थाना क्षेत्र के सरयूघाट चौकी अंतर्गत कटरा भोगचंद गाँव के टेढ़ी पुलिया मजरा निवासी युवक ओमप्रकाश यादव बीते मंगलवार को शाम 07:30 बजे अपने चचेरे भाई राहुल के साथ मांझा गाँव में फसल की रखवाली करने गया था । जहां उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में में मृतक के भाई विष्णु देव यादव ने थाने पर चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा पंजीकृत कराया था। बुधवार को मुख्य आरोपी सालिक राम को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल रवाना किया था। इसी क्रम में हत्याकांड के एक अन्य अभियुक्त राजमन यादव पुत्र खुनखुन को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया। प्रभारी निरीक्षक करूणाकर पांडे ने बताया कि अभियुक्त को मुखबिर खास की सूचना पर कटर भोगचंद गाँव के टिकरी मोड़ से गिरफ्तार किया गया है। घटना में आरोपित सभी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हो चुकी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!