नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

दो बाइक मैं आमने सामने टक्कर, एक की हालत नाजुक

1 min read

 969 views

आशीष तिवारी
नवाबगंज (गोण्डा) युगनव टाइम्स लाइव /थाना क्षेत्र के परसहना गाँव के दमकिया मजरे में दो बाइक सवार आमने-सामने टकरा गए। दुर्घटना में एक को मामूली चोट आई है जबकि एक बाइक सवार की हालत गंभीर है।
मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के लिदेहना ग्रंट गाँव निवासी युवक मेवालाल उम्र 25 पुत्र राजकिशोरी अपनी बाइक किशुंदासपुर की ओर जा रहा था। रास्ते में परसहना गाँव के दमकिया मजरे में अम्बेडकर की मूर्ति के पास सामने से आ रहे एक अन्य बाइक सवार से टकरा गये। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया साथ ही दूसरे बाइक सवार को भी चोंट आई। मेवालाल को गंभीर हालत में एम्बुलेंस के द्वारा नवाबगंज सीएचसी लाया गया जहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सक ने उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। जबकि दूसरे बाइक सवार का इलाज एक निजी चिकित्सक द्वारा किया गया

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!