नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

गोंडा : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे जिम्मेदारों की शय पर मौज कर रहे कर्मचारी

1 min read

 1,436 views

आशीष तिवारी
नवाबगंज (गोण्डा) युगनव टाइम्स लाइव / जिलाधिकारी द्वारा लापरवाही मिलने पर स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारीयों के वेतन रोक दिया था और कड़ी फटकार भी लगाई थी।इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रश्मि वर्मा भी मौजूद रही लेकिन अब भी स्वास्थ्य विभाग के कई जिम्मेदारों के जेहन में कारवाई का जरा भी डर नहीं है।स्वास्थ्य विभाग के ऐसे अधिकारी अपने चहेतों को लाभ पहुंचाने के लिए नियमों को ताक पर रख कर काम करने में संकोच नहीं कर रहे हैं। ताजा मामला नवाबगंज सीएचसी का है जहां तैनात एक एएनएम करीब दो महीने से अपने घर अम्बेडकर नगर गई हुई हैं।लेकिन सीएचसी पर उपस्थिति पंजिका में उनकी हाजिरी लगातार भरी जा रही है। सीएचसी पर ही तैनात एक अन्य एएनएम ने बताया कि वह लगभग 15 दिन से ज्यादा समय पहले अपने घर गयी हैं।घर  गयी एएनएम  से फोन पर बात करने पर उन्होंने ने बताया कि उनकी शादी आगामी 28 फरवरी को होनी है जिसके लिए वह घर पर ही हैं। सीएचसी अधीक्षक डॉ विनयेश त्रिपाठी ने कहा कि उक्त अवकाश पर हैं। अब सवाल यह है कि यदि अवकाश पर है तो अधीक्षक के कक्ष में रखे हुए उपस्थिति पंजिका में प्रतिदिन हस्ताक्षर कौन कर रहा है। सीएचसी के एक अन्य कर्मचारी ने बताया कि एएनएम सीएचसी पर तैनात एक अधिकारी की खास हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!