नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

चुनौती : एक साथ तीन घरों में चोरी नगदी समेत जेवर पर चोरों ने किया हाथ साफ

1 min read

 1,307 views

आर पी तिवारी
इटियाथोक (गोण्डा) युगनव टाइम्स लाइव /थाना क्षेत्र के बकठोरवा गांव समेत बाजार मे पिछले एक महीने से चोरों का आतंक जारी है। अज्ञात चोरों की मंडली एक के बाद एक छोटी बड़ी चोरी की वारदातों को अंजाम देकर पुलिस के साथ आंख मिचौली का खेल खेल रही है। बीती रात अज्ञात चोरों ने बकठोरवा गांव के तीन घरों को निशाना बनाया। घर में रखे नगदी समेत जेवरात पर हाथ साफ कर दबे पांव रफूचक्कर हो गए। सुबह आंख खुली तो गृह स्वामियों को घटना की जानकारी हुई। पीड़िता सुनीता ने बताया कि कमरे का ताला खोलकर अंदर घुसे अज्ञात चोरों ने बक्से में रखे सोने व चांदी के जेवरात समेत सात हजार रुपए नकदी चुरा लें गये । वही चोरी की दूसरी वारदात गांव निवासी ननकुन्ना देवी पत्नी सुदामा के घर हुई। पीड़िता ननकुन्ना देवी ने बताया कि बरामदे में चार्जिंग पर लगी बारह हजार रुपए की मोबाइल व मोबाइल केस में रखें सात सौ रुपए समेत लड़की के पर्स में रखा हुआ दो हजार रुपए अज्ञात चोर उठा ले गए। तीसरी वारदात गांव निवासी रुखसाना बानो पत्नी आशिक अली के घर हुई। यहां भी अज्ञात चोरों ने नौ हजार रुपए नगदी समेत हजारों रुपयों के कीमती जेवरात पर हाथ साफ किया। पीड़ितों के द्वारा स्थानीय थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने व घटना के अति शीघ्र खुलासे की मांग की गई है। बता दे कि तीन दिन पूर्व बकठौरवा बाजार निवासी मंगल प्रसाद के सहन दरवाजे पर खड़े ट्रैक्टर की बैटरी चुराने का अज्ञात चोर ने असफल प्रयास किया था।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!