नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

देश व प्रदेश के चौमुखी विकास व कार्यकर्ताओं की मेहनत से भाजपा दोबारा सत्ता में लौटी — विष्णु प्रताप नारायण सिंह

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 1,044 views

तरबगंज (गोंडा) युगनव टाइम्स लाइव /लोक कल्याणकारी योजनाओं का सफल संचालन और कार्यकर्ताओं का लगातार मेहनत से प्रदेश में दोबारा पूर्ण बहुमत की सरकार बनी। उक्त विचार मुख्य अतिथि भाजपा जिला महामंत्री विष्णु प्रताप नारायण सिंह ने नगर पंचायत तरबगंज में मंडल कार्यसमिति बैठक को संबोधित करते हुए कहीं।
मंगलवार को टैगोर मेमोरियल पब्लिक स्कूल के प्रांगण में भारतीय जनता पार्टी तरबगंज मंडल अध्यक्ष अमरेश तिवारी की अध्यक्षता में मंडल कार्यसमिति की बैठक संपन्न हुई।
मुख्य अतिथि जिला महामंत्री विष्णु प्रताप नारायण सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आखरी पायदान पर खड़े लोगों को लोक कल्याणकारी योजनाओं से उनका चौमुखी विकास हुआ और कार्यकर्ताओं का अथक प्रयास से प्रदेश में दोबारा पूर्ण बहुमत की सरकार बनी।
विशिष्ट अतिथि ब्लाक प्रमुख तरबगंज मनोज कुमार पांडेय ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ हैं। इन्हीं के बल पर जनपद के सभी सीटों पर भाजपा का परचम लहराया । भाजपा सरकार लोक कल्याणकारी योजनाओं से क्षेत्र का चौमुखी विकास हो रहा है।
जिला कार्यसमिति सदस्य घनश्याम जायसवाल ने कहा की देश आजादी से उपेक्षित मजरो को बिजली से रोशन करने का काम भाजपा सरकार ने किया। शाम होते ही लाइट की रोशनी में गांव जगमग दिखाई देते हैं। लाइट लग जाने की वजह से लो आज अपने घरों में टीवी चैनल से देश प्रदेश की जानकारी रख रहे हैं। इसी की रोशनी में विद्यार्थी पढ़ाई कर गांव का नाम रोशन कर रहे हैं। पूर्ववर्ती सरकार में 80% मजरों में ढाबरी की रोशनी में लोग जीवन यापन करने को मजबूर थे।
मंडल अध्यक्ष अमरेश तिवारी ने आए हुए अतिथियों और भाजपा कार्यकर्ताओं का स्वागत अभिनंदन किया । कार्यक्रम का समापन पूर्व मंडल अध्यक्ष जिला कार्यसमिति सदस्य नारायण पांडे ने किया । इस अवसर पर किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष हरि कृष्ण मौर्य, विधानसभा प्रभारी आईटी सेल शिवम सिंह , विधानसभा संयोजक सोशल मीडिया शंकर तिवारी, संजय तिवारी ,महेश तिवारी, महेंद्र कुमार त्रिपाठी, शिवराम पांडे, ननकू सिंह,शिवराम पांडे, भोला सिंह ,अशोक कुमार पांडेय चक्रधर द्विवेदी ,कमलेश पांडेय, चांद मास्टर सहित मंडल कार्यसमिति सदस्य मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!