नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

गोंडा : आयुष्मान भारत हेल्थ एवं बेलनेस केंद्र बिशुनपुर बैरिया पर स्वास्थ्य मेले का किया गया आयोजन

1 min read

 1,809 views

जनक राम वर्मा
अलावल देवरिया (गोंडा) पंडरी कृपाल के ग्राम बिशुनपुर बैरिया में स्थित आयुमान भारत हेल्थ एवं वेलनेस केन्द्र विशुनपुर बैरिया पर 14 फरवरी मंगलवार को स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। पीएचसी पर मौजूद डॉक्टर अजय वर्मा ने बताया कि मंगलवार को आयुष्मान भारत हेल्थ एवं वेलनेस केंद्र बिशुनपुर बैरिया पर स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र से आए हुए लोगों का विभिन्न प्रकार की जांच की गई। जिसके अन्तर्गत कैंसर की स्क्रीनिंग की गयी। मुह कैंसर की जांच 30, स्तन कैंसर जाँच 10, टी० बी० की जाँच 2, शुगर मरीज 2, वी०पी० मरीज 10 और एक वर्ष से ऊपर के 20 बच्चो को एल्बेंडाजोल का टेबलेट खिलाई गयी और गर्भवती महिलाओं की स्क्रीनिंग की गई। मेले में उपस्थित स्टॉफ आयुष चिकित्सक डा अजय वर्मा, फार्मासिस्ट प्रदीप सिहं, लैब टैक्शियन जयप्रकाश वर्मा, सीएचओ तारामुखी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!