नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारियों ने किया स्वागत समारोह का आयोजन

1 min read

 2,940 views

 

जनक राम वर्मा

अलावल देवरिया गोंडा। भारतीय किसान यूनियन जिला बहराइच की समीक्षा बैठक में जा रहे प्रदेश युवा अध्यक्ष अनुज सिंह व मध्यांचल अध्यक्ष शालिग्राम यादव का गोंडा में भव्य स्वागत किया गया। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिला अध्यक्ष वंशराज वर्मा ने बताया कि भारतीय किसान यूनियन टिकैत के प्रदेश युवा अध्यक्ष अनुज सिंह व मध्यांचल अध्यक्ष शालिग्राम यादव भारतीय किसान यूनियन जिला बहराइच की बैठक में शामिल होने जा रहे थे। उन्होंने बताया कि गोंडा में पहुंँचने पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारियों ने प्रदेश के युवा जिला अध्यक्ष व मध्यांचल अध्यक्ष को फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिला अध्यक्ष वंशराज वर्मा, जिला महासचिव राजदत्त, जिला संगठन मंत्री कोषाध्यक्ष रामदल पटेल, महिला जिला अध्यक्ष कात्यायनी त्रिवेदी, युवा जिला अध्यक्ष उदयभान पटेल, देवीपाटन मंडल अध्यक्ष हृदय राम वर्मा, तहसील अध्यक्ष गडडू यादव, तहसील कोषाध्यक्ष खेमराज वर्मा संगठन मंत्री हरिभान यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता स्वागत समारोह में शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!