नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

स्नातक निर्वाचन में जनपद में पड़े मात्र 49.51प्रतिशत मत

1 min read

 2,518 views

कड़ी सुरक्षा के बीच सकुशल संपन्न हुआ मतदान

 

17 मतदान स्थलों पर कुल 3913 पड़े वोट

 

डीएम ने निरीक्षण कर हो रहे मतदान बूथों का लिया जायजा

 

गोण्डा (युगनव टाइम्स लाइव ) सोमवार को उत्तर प्रदेश विधान परिषद गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड स्नातक निर्वाचन-2023 का हो रहे मतदान का जिलाधिकारी डॉ० उज्ज्वल कुमार ने निरीक्षण कर बूथों का लिया जायजा। जनपद में कड़ी सुरक्षा के बीच सकुशल संपन्न हुआ मतदान। जनपद में पुरुष निर्वाचकों की संख्या 5705 तथा महिला निर्वाचकों की संख्या 2198, इस प्रकार जनपद में कुल निर्वाचकों की संख्या 7903 है। सुबह 8:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक हुआ मतदान, जिसमें कुल 49.51% तथा 3913 हुआ मतदान। इस प्रकार जनपद में कुल 3141 पुरुष निर्वाचकों ने मतदान किया, तो वहीं 772 महिला निर्वाचकों ने किया मतदान, कुल 3913 निर्वाचकों ने किया मतदान। जनपद में कुल 17 मतदान केंद्र बनाए गए थे। जनपद के सभी विकासखंड मुख्यालय एवं शहर में स्थित फखरुद्दीन अली अहमद राजकीय इंटर कॉलेज को बनाया गया था मतदान केंद्र।  निरीक्षण के दौरान परियोजना निदेशक डीआरडीए चंद्रशेखर सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!