नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

शिक्षक हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा आला कत्ल व दो आरोपी गिरफ्तार

1 min read

 2,811 views

 

संदीप अवस्थी

गोण्डा- जनपद के थाना को0 नगर क्षेत्र अन्तर्गत स्थित फोरबिसगंज मे दिनांक 28 जनवरी 2023 को

एक शिक्षक (कृष्ण कुमार यादव) की हत्या करने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा शिवराज द्वारा तत्काल डाॅग स्क्वायड व फारेंसिक टीम के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया गया था। मृतक के पिता रामकेवल यादव की तहरीर पर थाना को0 नगर में सम्बन्धित धाराओ में अभियोग पंजीकृत किया गया था। आखिरकार थाना कोतवाली नगर पुलिस ने शिक्षक हत्याकाण्ड के 02 आरोपी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर आलाकत्ल बरामद किया है।

बताते चलें कि पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर द्वारा घटना को संज्ञान में लेकर आरोपी अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने के निर्देश प्र0नि0 को0 नगर को दिए थे। उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0 नगर पुलिस द्वारा विवेचना के क्रम में प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर घटना कारित करने वाले 02 आरोपी अभियुक्तो संदीप यादव पुत्र स्व0 रामधनी यादव नि0 नेवलगंज थाना को0 नगर जनपद गोण्डा व जग्गा उर्फ जवाहिर मिश्रा पुत्र मेवालाल मिश्रा नि0 नेवलगंज परेड सरकार थाना को0 नगर जनपद गोण्डा को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2300 रू0 नगद व निशानदेही से घटना में प्रयुक्त 01अवैध तमंचा 32 बोर तथा मफलर बरामद किया गया है। अवगत हो कि पूछताछ के दौरान अभियुक्त संदीप यादव द्वारा बताया गया कि कृष्णकुमार यादव के घर मेरा काफी दिनों से आना जाना था कृष्णकुमार यादव के पूरे परिवार से मेरी बातचीत होती रहती थी कुछ दिन पहले मै कृष्णकुमार यादव के कमरे पर गया था और उसकी बहन से बातचीत कर रहा था तो कृष्णकुमार यादव द्वारा घर में आने-जाने के लिए मना किया था। इसी बात से छुब्ध होकर मैने अपने साथी अभियुक्त जग्गा उर्फ जवाहिर मिश्रा के साथ मिलकर दिनांक 28 जनवरी 2023 को कृष्णकुमार यादव के कमरे में जाकर तमंचे की बट से उसके सिर पर कई वार कर मफलर से उसका गला कस दिया था तथा कृष्णकुमार यादव की जेब से 2300 रूपये लेकर फरार हो गए थे। अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना को0 नगर पुलिस द्वारा बरामदगी के आधार पर सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!