फर्जी बैनामे का एक और आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, 21000 का था इनामी ,भेजा गया जेल
1 min read
372 views
रमेश कुमार मिश्र
गोण्डा ( युगनव टाइम्स लाइव ) वजीरगंज थानाक्षेत्र के फर्जी बैनामे का एक और आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया जिसके ऊपर 21000का इनाम घोषित था। वजीरगंज थानाक्षेत्र के रायपुर निवासी कालीचन्द पुत्र पुरई जो पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था । उसे तरबगंज पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर जेल भेजा। इनके ऊपर फर्जी बैनामेदार को सही बताने का आरोप है और सुसंगत धाराओ में मुकदमा पंजीकृत है। जिसकी जाँच तरबगंज थाने के अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह कर रहे है। उक्त प्रकरण के तीन अभियुक्त को पहले गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
गिरफ्तार करने में अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह के साथ उपनिरीक्षक केदार राम का.सत्येंद्र कुमार ,एसपी, राहुल रहे।
इस प्रकरण पर अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया की वजीरगंज थानाक्षेत्र के रूपीपुर निवासी एक व्यक्ति जिसकी मौत काफी पहले हो चुकी थी गिरफ्तार अभियुक्त मृतक की जगह अपने पिता पुरई को खड़ाकर बैनामा करवाया था जिसमे गिरफ्तार अभियुक्त गवाह वा पहचान कर्ता था इस मुकदमे के चारो अभियुक्त गिरफ्तार कर लिए गए है जाँच जारी है कयी और लोग दायरे में है जिन्हे गिरफ्तार किया जायेगा इस जालसाजी में शामिल किसी भी अभियुक्त को बक्सा नही जायेगा।
