नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

ठगी करने वाली दो महिलाएं चढ़ी पुलिस के हत्थे, मुकदमा दर्ज होने के 24 घंटे के अंदर हुई गिरफ्तारी

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 663 views

ठगी करने वाली दो महिलाएं चढ़ी पुलिस के हत्थे, मुकदमा दर्ज होने के 24 घंटे के अंदर हुई गिरफ्तारी

[contact-form-7 404 "Not Found"]

 

 

मोतीगंज ( गोंडा ) युगनव टाइम्स लाइव / थाने में अज्ञात अज्ञात महिलाओं के विरुद्ध ठगी का दर्ज किया गया था मुकदमा।

थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम विद्यानगर सहित अन्य स्थानों पर भोली भाली महिलाओं को पहले पुराने बर्तन के बदले नए बर्तन देने के बहाने अपने जाल में फंसाया गया और पुराने बर्तन लेकर नए बर्तन दिया गया उसके बाद उक्त महिलाओं द्वारा जो ठगी करने वाली थी क्षेत्र की महिलाओं से उनके जेवरात को नया करने और दूसरे दिन वापस देने का वादा करके लाखों का जेवरात लेकर चंपत हो गई थी जिसका खबर युगनव टाइम्स ने प्रमुखता से प्रसारित किया था । हुआ थानाध्यक्ष प्रबोध कुमार ने खबर को संज्ञान में लेते हुए महिलाओं की तलाश शुरू कर दी इसी बीच विद्यानगर गांव की निवासिनी दर्जनभर महिलाओं ने थाने पर तहरीर देकर उक्त महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया थाने पर मुकदमा अपराध संख्या10/2023 धारा 370/406/420 सहित विभिन्न धाराओं में 9 जनवरी 23 को मोतीगंज थाने में दर्ज किया गया जिसकी पैरवी ग्राम प्रधान विद्या नगर प्रतिनिधि आलोक सिंह बाबा कर रहे थे इसी बीच पुलिस को सूचना मिली की उक्त महिलाएं खलीलाबाद रेलवे स्टेशन के पास ठहरी हुई हैं मोतीगंज थाना अध्यक्ष ने तत्काल प्रधान प्रतिनिधि आलोक सिंह बाबा व थाने के पुलिसकर्मी को खलीलाबाद भेजा जहां पर दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया । थाना अध्यक्ष ने बताया गिरफ्तार महिला रीना उर्फ पंडित चांदनी पत्नी गोलू उम्र करीब 34 वर्ष निवासी कांटा टोला थाना रांची जनपद रांची झारखंड दो अनीता पत्नी संतोष उम्र करी 32 वर्ष निवासी कांटा टोला थाना रांची जनपद रांची झारखंड को फोटोग्राफ व संदेह के आधार पर थाना मोतीगंज की पुलिस टीम उप निरीक्षक सुनील कुमार रावत , त्रिपुरारी ओझा झिलाही रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार करते हुए मोतीगंज थाने लाए ।ठगी करके ले जाए गए सोने चांदी के जेवरात व नकदी रुपए की कुछ नए बर्तन बरामद किए गए बरामद जेवरात में पायल 7 जोड़ी करधनी 110 पाजेब 1 जोड़ी चैन पीली धातु 210 मंगलसूत्र 4 आधा अंगूठी पीली धातु जो अदर झुमकी पीली धातु 2 जोड़ी अंगूठी सफेद धातु सादात कान का टॉप 1 जोड़ी कान का टॉप पीली धातु 1 जोड़ी चांदी का कड़ा बच्चे का एक जोड़ी बिछिया सफेद हां आदत गले का लॉकेट पीली घाट दो आदत कान की बाली पीली धातु एक आदत कान का झाला पीली धात बरामद करते हुए प्रकाश में आई । उपरोक्त के विरुद्ध विभिन्न कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया गया । 9 जनवरी को कुछ महिलाओं ने थाने पर शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके जेवरात कुछ ठग महिलाओं द्वारा ठक्कर फरार हो गई हैं जिसकी तलाश की जा रही थी सूचना मिलने पर पुलिस ने उक्त महिलाओं को गिरफ्तार कर सामान बरामद कर लिया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!