नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

गरीब और असहाय की मदद करना मनुष्य का परम कर्तव्य है –जिलाधिकारी

1 min read

 336 views

 

 

अशफाक आलम

गौरा चौकी (गोंडा) युगनव टाइम्स लाइव /जनपद में बढ़ती ठंड को देखते हुए सोमवार को जिलाधिकारी डॉ उज्ज्वल कुमार द्वारा को स्व० श्री बाबूलाल कमलापुर इंटर कालेज बभनजोत के प्रांगण में शीतलहर से बचाव हेतु जरूरतमंदों को कंबल वितरण वितरित किए। कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरे खिल उठे। कार्यक्रम के दौरान डीएम ने कहा कि गरीब और असहाय की मदद करना मनुष्य का परम कर्तव्य है। इससे बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं है। जो भी क्षेत्र के संभ्रांत सक्षम व्यक्ति है उनको आगे आकर गरीब लोगों को इस ठंड में कंबल वितरण करके मदद करना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि सभी लोग ठंड से बचाव हेतु सभी सावधानियां बरतें, जो लोग वाहन का प्रयोग करते हैं वो धीमी गति से वाहन चलायें एवं कोहरे में फॉग लाइट का इस्तेमाल अवश्य करें एवं गाड़ियों के पीछे रिफ्लेक्टर अवश्य लगाएं। इस दौरान उन्होंने स्कूली बच्चों से कहा कि ठंड के चलते स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है परंतु बच्चे घर में रहकर पढ़ाई जारी रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!