दीपराजी सेवा संस्थान के बैनर तले ,कंम्बल वितरण कार्यक्रम का आयोजन
1 min read
356 views
वजीरगंज (गोंडा) युगनव टाइम्स लाइव / दीप राजी सिंह सेवा संस्थान के बैनर तले स्वर्गीय पृथ्वीपाल सिंह की स्मृति में ग्राम पंचायत मोहनपुर में पूर्व एमएलसी/पूर्व सभापति दैवीय आपदा प्रबंधन समिति ने तीन दिवसीय वृहद कंबल वितरण समारोह का गुरूवार को शुभारम्भ किया।
कार्यक्रम में क्षेत्र के
मोहनपुर, बानेपुर, चंदहा ,चरौवा, अजब नगर, देवीपुर, कोठा आदि गांवों के 1560 लोगों को कंबल व 110 लोगों को शाल ठंड से बचाव के लिए वितरित किया गया। सदस्य जिला पंचायत रणजीत सिंह ने कहा कि यह आयोजन उनके पिता पृथ्वीपाल सिंह की स्मृति में आयोजित किया जाता है।यह कार्यक्रम तीन दिवसीय है।क्षेत्र का जो भी व्यक्ति आता है उसको तत्काल कंबल उपलब्ध कराया जाता है।कम्बल पाने पर प्राप्तकर्ताओं के चेहरे खिल गए।उन्होंने कम्बल दाताओं को धन्यवाद ज्ञापित किया। कंबल वितरण समारोह में पीसीडीएफ की पूर्व चेयरमैन संगीता सिंह,रणधीर सिंह, अमितेश सिंह, प्रधान भीखू राम, पूर्व प्रधान तीसमार यादव, प्रधान वीरेंद्र सिंह,विनोद सिंह, गिरीश कुमार शुक्ल , अशोक शुक्ल, जय शंकर शुक्ल आदि मौजूद रहे
।
