नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

कब्रिस्तान की भूमि पर दबंगों का कब्जा, बना पक्का कमरा,लोगों में आक्रोश

1 min read

 546 views

कब्रिस्तान की भूमि पर दबंगों का कब्जा, बना पक्का कमरा,लोगों में आक्रोश

 

 

बाराबंकी(युगनव टाइम्स लाइव ) कब्रिस्तान और शमशान की भूमियां वर्तमान में सुरक्षित नहीं रह गई है, जगह-जगह सरकारी भूमियों पर दबंगों के कब्जे हैं। वहीं राजस्व अधिकारी कब्जे की जानकारी होने पर भी कार्यवाही नहीं कर रहे हैं, ग्राम अटवा में स्थित कदीमी कब्रिस्तान पर दबंग ने कब्जा करके उस पर पक्का निर्माण करवा लिया है, जब लेखपाल जांच के लिए पहुंचे तो दबंग अमादा फसाद होकर मौके पर शांति व्यवस्था को छिन्न भिन्न करने की कोशिश की, वहीं लेखपाल ने कहा कि जल्द खाली करवाया जायेगा अवैध कब्जा।

पीड़ित मो0 इसरार पुत्र मो0 यूसुफ निवासी अटवा थाना जहांगीराबाद, तहसील नवाबगंज, जिला बाराबंकी दिनांक 2 जनवरी को समय करीब 5 बजे क्षेत्रीय लेखपाल मनोज सिंह ग्राम सभा की गाटा संख्या-370 रकबा 0.170हे0 जो कब्रिस्तान खाते में दर्ज है, जिसके सम्बंध में लेखपाल मौका मुआयना करने गये थे, मौके पर पीड़ित व गांव के इमरान पुत्र मुनव्वर अली, रिजवान पुत्र मतीन, आरिफ पुत्र आशिक मोहम्मद आदि लोग मौजूद थे, तभी गांव का दबंग व्यक्ति अतुल कुमार उर्फ सोनू पुत्र अरविन्द कुमार ने बिना किसी वजह से पीड़ित को लाठी से मारना शुरू कर दिया किन्तु लोगों के बीच बचाव पर पीड़ित की जान बची, पीड़ित ने किसी तरह से भागकर अपनी जान बचाई।

मालूम हो कि उक्त कब्रिस्तान की भूमि पर गलत तरीके से कब्जा कर लिया गया है तथा उस पर पक्का कमरा भी बना लिया है। जब कोई भी सरकारी कर्मचारी नाप-जोख करने मौके पर आता है तो अवैध कब्जेदार लड़ाई झगड़ा करके भगा देते हैं। सूत्रों से पता चला है कि उक्त अवैध कब्जेदार को प्रधान पुत्र के इशारे पर दबंगई दिखाकर कब्जा बरकरार रखे हुए है। इस सम्बंध में जब स्थानीय लेखपाल मनोज सिंह से वार्ता की गई तो उन्होंने बताया कि ग्राम सभा की गाटा संख्या-370 पर जो अवैध कब्जा हुआ है उस पर 67 (1) की कार्यवाही की रिपोर्ट भेज दी गई है, जल्द भी अवैध कब्जा हटवाया जायेगा।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!