धूप निकलने से कस्बों में बड़ी चहल-पहल , ठंडक से मिला कुछ राहत
1 min read
408 views
धूप निकलने से कस्बों में बड़ी चहल-पहल , ठंडक से मिला कुछ राहत
मोहम्मद सुलेमान
मोतीगंज (गोंडा ) युगनव टाइम्स लाइव / पांच दिन बाद निकला धूप बाजारों में चहल-पहल बढ़ी ठंड से मिला कुछ राहत
10 दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड और 5 दिनों से धूप न निकलने की वजह से लोग काफी परेशान थे लेकिन शुक्रवार दोपहर मैं सूर्य देवता खुश हुए और धूप निकल आया जिससे बाजारों में खरीददारों की चहल-पहल रही और दुकानदार भी खुश रहे वही ठंड से भी कुछ राहत मिला
बताते चलें कि पूरे जिले में 10 दिनों से कड़ाके की ठंड व सर्द हवा के चलने से ठंडा काफी बढ़ गई थी जिससे बाजार सहित क्षेत्र व जिले के लोग काफी परेशान थे लेकिन शुक्रवार को एकाएक धूप निकल आने से जिले के सभी बाजारों में खरीददारों की चहल-पहल बढ़ गई और लोगों को ठंड से भी राहत मिला धूप निकलने से जहां देहातों से खरीददार आने लगे वही छोटे दुकानदार बिक्री हो जाने से भी काफी खुश है क्योंकि कई दिनों से ठंड की वजह से देहाती लोग खरीददारी करने बाजार नहीं आते थे लेकिन शुक्रवार को एकाएक धूप निकल आने से बाजारों में रौनक लौट आई और खरीददार खरीदारी करने पहुंच गए!
