नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

पत्रकारों के आपसी सामंजस्य में लघु समाचार पत्रों की भूमिका अहम-

1 min read

 51,104 views

पत्रकारों के आपसी सामंजस्य में लघु समाचार पत्रों की भूमिका अहम-

राकेश कुमार सिंह
अमेठी।अमेठी एवं लखनऊ से एक साथ प्रकाशित हिन्दी-उर्दू दैनिक सहारा जीवन अपने संघर्ष, समर्पण एवं निष्पक्ष पत्रकारिता की पहचान के साथ निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। इसी क्रम में संस्थान ने अपना बारहवां स्थापना दिवस बड़े ही उत्साह एवं गरिमा के साथ मनाया।इस अवसर पर जनपद मुख्यालय स्थित स्थानीय निरीक्षण गृह में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जिले भर के वरिष्ठ पत्रकारों, युवा संवाददाताओं एवं गणमान्य व्यक्तियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर समाजसेवी सतीश श्रीवास्तव द्वारा किया गया। इसके उपरांत विभिन्न समाचार पत्रों एवं मीडिया संस्थानों से जुड़े पत्रकारों—चिंतामणि मिश्र (हिंदुस्तान) , पवन यादव (दैनिक जागरण) , अजय मिश्र (अमर उजाला), पप्पू पांडेय (न्यूज 18), रमन पांडेय (पायनियर), सीपी मौर्य (स्कॉलर टाइम्स), विनोद सिंह (जनसंदेश), विकास शुक्ला (हिन्दी खबर), विनीत मिश्रा (फर्स्ट एडिटर), बीपी सिंह (अमेठी आईना), राजेंद्र शुक्ला, हर्षित सिंह (अमर उजाला), अनिल भदौरिया (मोहन धारा), राजकुमार उपाध्याय (खबर फास्ट) सहित अनेक पत्रकारों ने माल्यार्पण कर शुभकामनाएं व्यक्त कीं।इस मौके पर जिला सूचना अधिकारी शिव दर्शन यादव ने कहा कि सहारा जीवन ने जिस प्रकार लोगों के बीच अपनी पहचान बनाई है, वह इसके कुशल संचालन का परिणाम है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर पत्रकारों के आपसी सामंजस्य में लघु समाचारपत्रों की भूमिका अहम होती है। वहीं समाजसेवी सतीश श्रीवास्तव ने कहा कि उन्हें इस गरिमामय कार्यक्रम में सम्मानित होकर अत्यंत प्रसन्नता हुई और आज सहारा जीवन जिले का एक प्रमुख समाचार पत्र बन चुका है।अपने संबोधन में न्यूज 18 के जिला प्रतिनिधि पप्पू पांडेय ने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद सहारा जीवन ने पत्रकारिता के क्षेत्र में सशक्त पहचान बनाई है, जो अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारिता कई चुनौतियों से गुजर रही है, ऐसे में निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी पत्रकारिता की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जाती है।पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष रमन पांडेय ने कहा कि आज पत्रकारिता का दौर संकटपूर्ण है और हमें स्वच्छ एवं निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए सदैव सजग रहना होगा।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सहारा जीवन के संपादक संतोष श्रीवास्तव ने कहा कि किसी भी संस्था की सफलता उसके पीछे कार्यरत लोगों की निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण पर निर्भर करती है। उन्होंने बताया कि संस्थान ने प्रारंभ से ही अनेक संघर्षों का सामना किया, लेकिन अपने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया। यही कारण है कि आज यह समाचार पत्र प्रदेश के कई जनपदों में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रहा है।
उन्होंने आगे बताया कि संस्थान का विस्तार उत्तर प्रदेश तक सीमित नहीं है, बल्कि देश के लगभग एक दर्जन राज्यों में भी इसके प्रतिनिधि सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। सहारा जीवन का उद्देश्य केवल समाचार प्रकाशित करना नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना भी है। यह पत्र जहां जनसमस्याओं, भ्रष्टाचार एवं आम जनता की परेशानियों को प्रमुखता से उठाता है, वहीं सकारात्मक एवं प्रेरणादायक खबरों को भी स्थान देता है।इस अवसर पर अन्य पत्रकारों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए सहारा जीवन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों के बीच संवाद एवं विचार-विमर्श भी हुआ, जिसमें पत्रकारिता के वर्तमान स्वरूप, चुनौतियों एवं भविष्य की दिशा पर चर्चा की गई।कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों एवं पत्रकार बंधुओं का आभार व्यक्त किया गया। साथ ही यह संकल्प लिया गया कि आने वाले समय में सहारा जीवन और अधिक मजबूती के साथ जनहित की पत्रकारिता करता रहेगा तथा समाज के हर वर्ग की आवाज बनकर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेगा।इस मौके पर दर्जनों पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिससे कार्यक्रम का माहौल और भी गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण बन गया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!