नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

एमडीजीएन गुरुकुल विद्यापीठ इंटर कॉलेज गायत्री पुरम गोपाल बाग में मंगलवार को वार्षिकोत्सव एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम संपन्न

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 57,039 views

 

एमडीजीएन गुरुकुल विद्यापीठ इंटर कॉलेज गायत्री पुरम गोपाल बाग में मंगलवार को वार्षिकोत्सव एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम संपन्न

मोतीगंज गोण्डा। एमडीजीएन गुरुकुल विद्यापीठ इंटर कॉलेज गायत्री पुरम गोपाल बाग में मंगलवार को वार्षिकोत्सव एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ अयोध्या धाम के महंत राजकुमार दास जी महाराज ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर उपस्थित छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा व्यक्ति को पहचान बनती है। बच्चों को शिक्षा थोपनी नहीं चाहिए बल्कि उनके रुचि के अनुसार शिक्षा देनी चाहिए। शिक्षा ग्रामीण व शहरी क्षेत्र से नहीं बल्कि शिक्षण कार्य एवं बच्चों के रुचि पर निर्भर करती है। लोगों को लड़का एवं लड़की में बिना भेदभाव किए सभी को अच्छी शिक्षा दिलानी चाहिए। आज कल लड़कियां पायलट से लेकर अंतरिक्ष में वायुयान में सफर कर रही है। विद्यालय में आयोजित कार्यक्रमों से बच्चों का सामाजिक, बौद्धिक एवं मानसिक विकास होता है।
इसी प्रकार आईपीएस प्रदीप कुमार, पूर्व विधायक बैजनाथ दूबे, अवधेश जी महाराज, खरगूपुर नगर पंचायत अध्यक्ष राजीव रस्तोगी, राजेश दूबे, हरीश तिवारी, शंकर भगवान शुक्ला, ने भी उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए शिक्षा के अनेक टिप्स दिए ।
विद्यालय की छात्रा शगुन, शालिनी, अनन्या, मुस्कान, प्रिया, खुशबू ,राशि ,सुमिरन, कंचन, जानवी, शुभी, आराध्या, दिव्यांशी, काजल, जानवी, रितिका, जया, शिवानी , अर्पिता ,अंकित, किशन, राजकरन सहित ने सैकड़ो छात्र छात्राओं ने सरस्वती वंदना,स्वागत, राष्ट्र गीत, नाटक, एकांकी नृत्य सहित अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। जिसे देख उपस्थित लोग भाव विभोर हो गए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के संस्थापक सेवानिवृत्ति प्रवक्ता नंद प्रसाद तिवारी व संचालन सुनील तिवारी ने की। इसमें विद्यालय के प्रबंधक शिवकुमार तिवारी, प्रधानाचार्य राजेश कुमार पांडेय ,अरुण कुमार शुक्ला, विष्णु भगवान शुक्ला,डॉ अवधेश तिवारी, अशोक कुमार तिवारी, बब्लू तिवारी,रक्षा राम तिवारी, लवकुश मिश्रा, बीना तिवारी, पूजा तिवारी, नीरू तिवारी, मुकेश शुक्ला , जगमोहन दूबे, हरिशंकर अवस्थी, मुकेश शुक्ला, वीरेंद्र कुमार राव, सुशील कुमार तिवारी, सतीश शुक्ला, चंद्रेश्वर तिवारी,अन्नी तिवारी, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष एवं प्रधान रामकुमार शुक्ला, संजय शर्मा, सुरेश तिवारी, देवनारायण तिवारी, विवेक चौबे, राजेश दूबे रहे।

 

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!