नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

जिलाधिकारी गोंडा एवं पुलिस अधीक्षक गोंडा द्वारा थाना छपिया क्षेत्र में नवनिर्मित श्री स्वामी नारायण पुलिस चौकी का किया गया उद्घाटन

1 min read

 60,572 views

जिलाधिकारी गोंडा एवं पुलिस अधीक्षक गोंडा द्वारा थाना छपिया क्षेत्र में नवनिर्मित श्री स्वामी नारायण पुलिस चौकी का किया गया उद्घाटन

 

मोतीगंज गोंडा।जिलाधिकारी गोण्डा एवं पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा थाना छपिया क्षेत्र में नव-निर्मित श्री स्वामी नारायण पुलिस चौकी का किया गया उद्घाटन-

पुलिस अधीक्षक गोण्डा ने थाना छपिया में नव-निर्मित आधुनिक पुलिस मेस का किया उद्घाटन-
जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए जिलाधिकारी गोण्डा श्रीमती प्रियंका निरंजन एवं पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल द्वारा थाना छपिया क्षेत्रांतर्गत श्री नर नारायण मंदिर ट्रस्ट के तत्वावधान नव-निर्मित स्वामी नारायण पुलिस चौकी का विधिवत फीता काटकर उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक ने कहा कि नई पुलिस चौकी के निर्माण से क्षेत्र में पुलिस की पहुँच और अधिक सशक्त होगी तथा आमजन को त्वरित सहायता उपलब्ध हो सकेगी । उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप आमजन को सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण प्रदान करना प्रशासन की प्राथमिकता है । पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल ने अपने संबोधन में कहा कि इस नई चौकी के संचालन से अपराध नियंत्रण, गश्त व्यवस्था तथा आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित की जा सकेगी। उन्होंने उपस्थित पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि वे आमजन के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार रखते हुए उनकी समस्याओं का शीघ्र एवं निष्पक्ष निस्तारण करें। इसके उपरांत पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना छपिया परिसर में नवनिर्मित आधुनिक पुलिस मेस का भी उद्घाटन किया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय ने मेस का निरीक्षण कर वहाँ उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया तथा व्यवस्थाओं की सराहना की। इस दौरान उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों को बेहतर कार्य वातावरण एवं सुविधाएं उपलब्ध कराना अत्यंत आवश्यक है, जिससे वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन और अधिक दक्षता एवं मनोयोग से कर सकें। कार्यक्रम के दौरान संबंधित अधिकारियों द्वारा निर्माण कार्य की गुणवत्ता एवं उपयोगिता के बारे में जानकारी दी गई। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!