नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

विशेष शिविर कैंप में स्वयं सेवकों द्वारा बौद्धिक सांस्कृतिक एवम् कलात्मक कार्यक्रमों की रही धूम

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 14,644 views

विशेष शिविर कैंप में स्वयं सेवकों द्वारा बौद्धिक सांस्कृतिक एवम् कलात्मक कार्यक्रमों की रही धूम

बेलसर गोंडा।
आज प्राथमिक विद्यालय पूरे रघुवर शुक्ल में जगदंबाशरण सिंह एजुकेशनल इंस्टीट्यूट बेलसर गोंडा द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत संचालित शिविर के छठवें दिवस बौद्धिक, सांस्कृतिक एवं कलात्मक कार्यक्रमों की धूम रही प्रतिभागी छात्रों की बड़ी संख्या के बीच बौद्धिक उद्बोधन करते हुए विद्यालय के अध्यापक श्याम नारायण पांडे ने राष्ट्रीय योजना के महत्व और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की योगदान को रेखांकित किया ।स्वामी विवेकानंद के जीवन और योगदान से युवाओं को प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया गीत लोकगीत शैक्षिक गीत तथा अंताक्षरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भोजनोंपरांत मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने कलात्मक कला का प्रतिभाग़ किया जिसमें प्रथम स्थान लकी सिंह द्वितीय स्थान पूजा तिवारी और तृतीय स्थाननेहा सिंह ने प्राप्त किया। इन अभी स्वयं सेवकों को विशेष शिविर कैंप में समापन दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा।विशेष शिविर कैंप में गृह विज्ञान की प्रवक्ता डॉ प्रिया सिंह महाविद्यालय प्रभारी डॉ अनुराग सिंह एवं माता राजरानी महाविद्यालय के प्राचार्य श्री सर्वजीत मिश्रा ने छात्रों को संबोधित किया तथा प्रतिभागियों को सामाजिक सेवा के विविध रूपों उसमें युवाओं की योगदान को प्रकाशित किया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!