नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

राष्ट्रीय सेवा योजना की विशेष शिविर का शुभारंभ

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 31,443 views

राष्ट्रीय सेवा योजना की विशेष शिविर का शुभारंभ

बेलसर गोंडा।
जगदंबा शरण सिंह एजुकेशनल इंस्टीट्यूट बेलसर गोंडा के राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में स्वयंसेवकों का विशेष शिविर कैंप प्राथमिक विद्यालय पूरे रघुबर शुक्ला में08/03/2026 से 14/ 03/2026 तक प्रारंभ किया गया।इस शिविर का उद्घाटन महाविद्यालय के मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष अमित सिंह उर्फ गोलू सिंह एवं विशिष्ट अतिथि आनंद पांडे, नीलम पांडे,एवं संजय शुक्ला द्वारा सम्पन्न किया गया। शिविर का उद्घाटन सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत एवं उसके बाद लक्ष्य गीतके द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।मुख्य अतिथि द्वारा राष्ट्रीय स्वयं सेवकों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व पर प्रकाश डाला गया।विशिष्ट अतिथि महाराजा देवी बक्स सिंह इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य द्वारा मतदान के महत्व पर उसके सही उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी उन्होंने युवाओं से लोकतंत्र मजबूत बनाने के लिए मतदान में बढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। शिविर स्थित विद्यालय में विद्यालय के प्रधानाध्यापक एस एन पांडे जी द्वारा छात्रों को स्वास्थ्य शिक्षा यातायात जैसे मुद्दों पर ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए बताया गया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ गीता रानी यादव ने महिला दिवस पर अपना विचार प्रकट किया तथा महाविद्यालय प्रभारी डॉ अनुराग सिंह ने भी शिविर स्थित छात्रो को संबोधित करते हुए बताया की विशेष शिविर में जब आप समूह में रहकर कार्य करते हैं उठते बैठते हैं तो उसे व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास होता है। सभा सद नीलम पांडे जी ने भी अपना विचार व्यक्त किया। तब पश्चात जल प्राण ग्रहण करने के बाद स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत शिविर स्थित विद्यालय के साफ सफाई की गई और भोजनों प्रांत चयनित ग्राम में जागरूकता कार्य कार्यक्रम हेतु रूप रेखा तैयार की गई। और कार्यक्रम अधिकारी नीतू सिंह द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया इस अवसर पर मुख्य अतिथि विशिष्ट अतिथि तथा महाविद्यालय प्रभारी डॉअनुराग सिंह कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती नीतू सिंह सैन्य विज्ञान की प्रवक्ता डॉ आनंद सिंह भूगोल के प्रवक्ता आशीष शुक्ला जी एवं कई गणमान्य उपस्थित रहे


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!