नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

निजी आईटीआई संस्थानों के शुल्क निर्धारण को लेकर समिति का निरीक्षण, गोंडा के पीडीयू आईटीआई का किया दौरा

1 min read

 18,366 views

निजी आईटीआई संस्थानों के शुल्क निर्धारण को लेकर समिति का निरीक्षण, गोंडा के पीडीयू आईटीआई का किया दौरा

मोहम्मद सुलेमान
गोंडा। निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में छात्रों से लिए जाने वाले शुल्क के मानकीकरण एवं नियतांक निर्धारण के उद्देश्य से गठित समिति ने निरीक्षण अभियान प्रारंभ कर दिया है। इसी क्रम में जनपद गोंडा स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (पीडीयू आईटीआई), सिविल लाइन विष्णुपुरी कॉलोनी का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
यह निरीक्षण राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद, अलीगंज लखनऊ के निर्देश पर किया जा रहा है। दिनांक 11 फरवरी 2026 को प्रमुख सचिव, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग, उत्तर प्रदेश शासन की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में लिए गए निर्णय के अनुपालन में राजेश राम संयुक्त निदेशक देवीपाटन मंडल गोंडा की अध्यक्षता में समिति का गठन किया गया है।
समिति में सदस्य के रूप में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कर्नलगंज के प्रधानाचार्य प्रभु नाथ मिश्रा, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मनकापुर के प्रधानाचार्य तथा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बलरामपुर के प्रधानाचार्य गोविंद शामिल हैं।समिति द्वारा जनपद के पांच शहरी एवं पांच ग्रामीण निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों का स्थलीय निरीक्षण कर वहां की शुल्क व्यवस्था, प्रशिक्षण व्यवस्था तथा उपलब्ध सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा की जा रही है। निरीक्षण के दौरान संस्थान के सभी अधिकारी, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे तथा समिति को संस्थान की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी गई।अधिकारियों ने बताया कि इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य छात्रों को मानक के अनुरूप शुल्क पर गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण उपलब्ध कराना सुनिश्चित करना है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!