नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

सभागार में क्षेत्र पंचायत की बैठक आयोजित की गई बैठक में पिछली कार्रवाई की पुष्टि की गई

1 min read

 36,249 views

सभागार में क्षेत्र पंचायत की बैठक आयोजित की गई बैठक में पिछली कार्रवाई की पुष्टि की गई

मोहम्मद सुलेमान/ राकेश कुमार सिंह
गोंडा। वजीरगंज विकास खण्ड के सभागार में क्षेत्र पंचायत की बैठक आयोजित की गई।बैठक में पिछली कार्यवाही की पुष्टि की गई।वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए कुल 38 करोड़ 86 लाख रुपयों की कार्य योजना को स्वीकृति दी गई। जिसमें मनरेगा से ग्राम पंचायतों व ब्लाक से क्रमशः 17 करोड़ व चार करोड़ रुपयों के प्रस्ताव तथा राज्य वित्त व पन्द्रहवें वित्त से क्रमशः 14 करोड़ 36 लाख तथा साढ़े तीन करोड़ रुपयों के प्रस्ताव रहे। वित्तीय वर्ष 2024-25 के कार्यों की पुष्टि की गई। पूर्व राज्य मंत्री राम बहादुर सिंह व खंड विकास अधिकारी अभिषेक मणि त्रिपाठी ने अपने सम्बोधन में ग्राम प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों से किसानों की ई-फार्मर रजिस्ट्री कराने में सहयोग करने की अपील की व शादी अनुदान की जानकारी दी। बैठक में ग्राम प्रधानों ने पात्रों को पेंशन न मिलने, राशन कार्ड न बनने व छुट्टा पशुओं का मुद्दा जोर-शोर से उठाया। सदस्यों ने कहा कि गौशालाओं में जानवर मर रहे हैं। राज्य वित्त योजना से प्रत्येक गौशाला में चार-चार कैमरे लगाए जाएं। प्रधानों ने कूड़ा गाड़ी चलाने के चालक की मांग की। कार्यक्रम की शुरुआत में मां सरस्वती की वंदना की गई। प्रमुख प्रतिनिधि पंकज सिंह ने भी लोगों को संबोधित किया।बैठक में ब्लाक प्रमुख अनीता यादव, सीएचसी अधीक्षक डॉ. आशुतोष शुक्ल, पशु चिकित्सक डॉ. वीबी वर्मा, एडीओ पंचायत सतीश तिवारी, एडीओ आईएसबी कृष्ण कुमार, ग्राम प्रधान विनोद सिंह, सुशील जायसवाल, सोनू सिंह, अजय सिंह, जगदम्बा सिंह सहित तमाम ग्राम प्रधान, सदस्य क्षेत्र पंचायत, सचिव मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!