नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

जिला कृषि अधिकारी ने फुटकर खाद विक्रेताओं के साथ बभनजोत में की मीटिंग, दिया निर्देश

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 27,098 views

जिला कृषि अधिकारी ने फुटकर खाद विक्रेताओं के साथ बभनजोत में की मीटिंग, दिया निर्देश

मोहम्मद सुलेमान
गोंडा।जिला कृषि अधिकारी ने फुटकर खाद विक्रेताओं के साथ बैठक की, जिसमें खाद की कालाबाजारी रोकने, सही दाम पर उपलब्धता सुनिश्चित करने और डेली स्टॉक रिपोर्टिंग जैसे नियमों का पालन कराने पर जोर दिया, ताकि किसानों को कृत्रिम संकट और महंगी खाद से बचाया जा सके l उन्होंने नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी l

शुक्रवार को बभनजोत ब्लॉक के किसान कल्याण केंद्र पर जिला कृषि अधिकारी सी बी सिंह ने फुटकर खाद विक्रेताओं को लेकर एक मीटिंग की l मीटिंग में उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में धान एवं गेहूं के फसल की अधिकता रहती है जिससे यूरिया तथा अन्य रासायनिक खादों की मांग ज्यादा रहती है और इन्हीं मांगों को देखते हुए क्षेत्र को यूरिया की सप्लाई उचित मात्रा में की जा रही है l बैठक में उन्होंने फुटकर खाद विक्रेताओं को निर्देश दिया कि खाद की कलाबाजी न करें, किसानों पर टैगिंग जिंक, सल्फर जबरदस्ती न थोपें, निर्धारित रेट पर खाद वितरित करें, किसानों को खाद की पर्ची अवश्य दें, सहित कई निर्देश दिया उन्होंने किसानों की ओवर रेटिंग पर खाद देने की शिकायत मिलने पर कठोर कार्यवाही की चेतावनी दी l उन्होंने बताया कि जिले में यूरिया खाद की कोई कमी नहीं है मांग के सापेक्ष यूरिया की सप्लाई सभी ब्लॉकों में की जा रही है l

इस अवसर पर अरविंद कुमार सिंह, अब्दुल मजीद, जावेद आलम,विश्राम जायसवाल, छोटेलाल वर्मा, संतोष वर्मा, दिनेश कुमार चौधरी, अजय कुमार पांडे, ओम प्रकाश वर्मा सहित कई लोग उपस्थित रहे l


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!