राजनीति की नर्सरी में तैयार हो रहे विधायक पुत्र
1 min read
34,613 views
राजनीति की नर्सरी में तैयार हो रहे विधायक पुत्र
अयोध्या: भारतीय जनता पार्टी चाहे जितने परिवार वाद के आरोप लगाए जमीनी सच्चाई उससे जुदा है। राजनीति की नर्सरी में विधायक रामचंद्र यादव भी पुत्र आलोक चंद्र यादव को राजनीति की बारीकियों को सीखने के लिए विधानसभा निर्वाचन नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआइआर) में गांव-गांव उसके चौपाल में भेज रहे हैं। आलोक की रुदौली क्षेत्र में एंट्री अब छिपी नहीं है। 2027 के विधानसभा चुनाव के प्रबंधन में अगर वह अगली कतार में दिखे तो चौकिएगा नहीं। विधायक 2024 में भी अयोध्या संसदीय क्षेत्र से भाजपा का टिकट चाहते थे। टिकट उनको मिला नहीं लेकिन 2029 की उम्मीद छोड़ी नहीं है। साढ़े तीन साल का अभी लंबा समय है। विधायक उससे पहले पुत्र को मजबूती से राजनीति में स्थापित करना चाहते हैं।
