महाराजा देवी इंटर कॉलेज बेलसर यूपी 48 बटालियन एनसीसी की भर्ती प्रक्रिया हुई पूर्ण
1 min read
64,429 views
मोतीगंज गोंडा !महाराजा देवी बक्श इंटर कॉलेज बेलसर में एमडीबी सिंह बेलसर और सुभाष इंटर कॉलेज उमरी बेगमगंज की 48 बटालियन जेडी एवं जेडब्ल्यू की भर्ती प्रक्रिया 48 बटालियन गोंडा के कमान अधिकारी कर्नल सुनील कपूर
के नेतृत्व में संपन्न हुई। भर्ती प्रक्रिया में उक्त दोनों विद्यालय के
164 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें से शारीरिक दक्षता में कुल 62 जेडी और 34 जेडब्ल्यू अभ्यर्थी सफल हुए। शारीरिक दक्षता परीक्षा तत्पश्चात लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं और एनसीसी कैडेट्स को संबोधित करते हुए कमान अधिकारी ने कहा कि एनसीसी छात्रों के लिए एक उत्कृष्ट मंच है जो उन्हें न केवल एक अनुशासित, जिम्मेदार और देशभक्त नागरिक बनने में मदद करता है, बल्कि उनके व्यक्तित्व को भी निखारता है।एनसीसी के माध्यम से युवा न केवल अपने व्यक्तिगत गुणों को विकसित कर सकते हैं बल्कि वह समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी को भी समझ सकते हैं। एनसीसी की गतिविधियों में भाग लेकर युवा नेतृत्व कौशल, टीमवर्क और समस्या समाधान कौशल जैसे महत्वपूर्ण गुणों को सीखते हैं।विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं एन सी सी प्रभारी ले.आनन्द कुमार पांडेय ने कहा कि छात्र जीवन में एनसीसी का बहुत महत्व है। यह न केवल छात्रों को अनुशासन, नेतृत्व और देशभक्ति सिखाता है, बल्कि उनके व्यक्तित्व विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।एनसीसी का उपयोग विभिन्न क्षेत्रों में जाकर देश की एकता, अखंडता एंव ईमानदारी का संदेश देकर करें। सुभाष इंटर कॉलेज उमरी बेगमगंज के एनसीसी प्रभारी अमित सिंह ने कैडेट्स को लक्ष्य निर्धारित कर जीवन में आगे बढ़ाने की बात कही। इस अवसर पर बटालियन के सुबेदार मेजर अनंग पाल सिंह, सुबेदार कलाम सिंह ,अविनाश शुक्ल, छंगू लाल ,जनपद क्रीडा सचिव राजेश पाण्डेय केयर टेकर अमित वर्मा आदि ने उपस्थित रहकर भर्ती प्रक्रिया में सहयोग किया।
