सोनबरसा स्कूल के बच्चों ने बनाया आदर्श गांव का माडल, कबाड़ से जुगाड़ गत्ते से बनाया आदर्श गांव का माडल
1 min read
51,512 views
मोतीगंज गोंडा! सोमवार को मनकापुर के कम्पोजिट विद्यालय सोनबरसा बक्सरा आज्ञाराम के बच्चों ने आदर्श गांव का माडल बनाकर उसमें उपलब्ध सुविधाओं को दिखाने का प्रयास किया। बच्चों ने शिक्षक बलजीत सिंह कनौजिया के मार्गदर्शन में माडल तैयार किया।इस माडल को बनाने में छात्र आकाश वर्मा,रामू यादव, मंजीत, प्रमोद, अवनीश, महेंद्र आदि बच्चों का महत्वपूर्ण रोल रहा। बच्चों ने गत्ता, फेवीकोल, फेवीक्विक, पेंट, पौधों की पत्तियों, बल्ब,तार आदि का प्रयोग करते हुए माडल का निर्माण किया। जिसमें अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस अस्पताल, पुलिस चौकी, परिवहन के साधन, स्कूल, चौड़ी सड़कें, मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा,राइस मिल, ढाबा, पार्किंग, हरा-भरा वातावरण आदि को दिखाने का प्रयास किया।
इस अवसर पर शिक्षक आलोक कुमार भारती, बलजीत सिंह कनौजिया, शताब्दी वर्मा, अरुण कुमार सिंह, पूनम वर्मा, अमर ज्योति, अनुराधा मिश्रा आदि ने बच्चों के सोच की सराहना की।
