नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

बचत बैंक खातों पर न्यूनतम बैलेंस शुल्क में पूर्ण माफी

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 36,104 views

 

बचत बैंक खातों पर न्यूनतम बैलेंस शुल्क में पूर्ण माफी

देश के प्रमुख राष्ट्रीयकृत एवं जिले के अग्रणी बैंक, इंडियन बैंक ने ग्राहकों के हित को ध्यान में रखते हुए तथा ग्राहक-केंद्रित दृष्टिकोण को अपनाते हुए, बचत बैंक खातों में न्यूनतम बैलेंस पर लागू प्रभावी शुल्क को पूर्ण रूप से माफ करने की घोषणा की है। इससे विशेष रूप से उन ग्राहकों को लाभ होगा जो निर्धारित न्यूनतम मासिक औसत बैलेंस बनाए नहीं रख पाते हैं।

उक्त जानकारी देते हुए बैंक के अंचल प्रमुख श्री राजेश बडोरिया ने बताया कि वित्तीय समावेशन को प्रोत्साहित करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे विशेषकर महिलाओं, किसानों एवं निम्न आय वर्ग के खाताधारकों को सीधा लाभ प्राप्त होगा। यह निर्णय दिनांक 7 जुलाई 2025 से प्रभावी हो गया है।

अंचल प्रमुख ने पी एम सूर्य घर योजना के बारे में भी जानकारी देते हुए कहा कि इंडियन बैंक ‘पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना’ के तहत रूफटॉप सोलर लगाने के लिए लोन देता है। 3 किलोवाट तक के लिए ₹2 लाख तक और 3 किलोवाट से 10 किलोवाट तक के लिए ₹6 लाख तक का लोन मिल सकता है जिसमें सरकार द्वारा रुपए 1 लाख 8 हजार की सब्सिडी भी प्रदान की जाती है। बैंक की वेबसाइट पर इस योजना के बारे में विस्तृत जानकारी उपलब्ध है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!