नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

ऊर्जा मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार ए. के. शर्मा द्वारा वैश्य समाज के प्रति दिए गए विवादित टिप्पणी के विरोध में 31 जुलाई को लखनऊ गांधी प्रतिमा केसामने देगा धरना”

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 50,736 views

गोंडा  अखिल भारतीय कमलापुरी वैश्य महासभा की कोर कमेटी की बैठक रविवार को श्री राम जानकी मंदिर के सामने दुष्यंत कमलापुरी “ज्ञान” राष्ट्रीय महामंत्री / प्रांतीय अध्यक्ष – अखिल भारतीय कमलापुरी वैश्य महासभा के आवास पर हुई l बैठक में ऊर्जा मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार ए. के. शर्मा द्वारा वैश्य समाज के प्रति दिए गए विवादित टिप्पणी के विरोध में 31 जुलाई 2025 बृहस्पतिवार को गांधी प्रतिमा केसामने” हजरतगंज” लखनऊ में धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन सौपने का निर्णय लिया गया ।बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदीन गुप्ता ने कहा कि वैश्य समाज देश के योगदान में हमेशा बढ़-चढ़कर हिस्सा लेता रहा है l वैश्य समाज के जन भावनाओं को आहत करने का कार्य ऊर्जा मंत्री ने किया है। यह जानकारी देते विनोद कुमार कमलापुरी कहाकि इसका संज्ञान लेकर भारतीय जनता पार्टी के शेष नेतृत्व को उन्हें बर्खास्त कर कार्यवाही करनी चाहिए। यदि सरकार व पार्टी द्वारा कार्रवाई नहीं की गई तो वैश्य समाज को आगामी चुनाव में भाजपा के समर्थन पर पुनर्विचार करना पड़ेगा ।बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री प्रदेश अध्यक्ष दुष्यंत कुमार ज्ञान ,कोषाध्यक्ष चंद्रभान गुप्ता, प्रांतीय उपाध्यक्ष शिवदास गुप्ता, प्रांतीय महामंत्री पुरानचंद गुप्ता, संसदीय महामंत्री नीरज गुप्ता, प्रांतीय कोषाध्याज रामबाबू गुप्ता, संगठन मंत्री रजनीश कमलापुरी ,ध्रुव कमलापुरी, मंगली गुप्ता ,राधेश्याम कमलापुरी, मुकेश गुप्ता, अमित गुप्ता ,अविनाश, अभिषेक, वैभव ,ध्रुव कुमार आदित्य सहित दर्जनों पदाधिकारी उपस्थित रहे।।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!