थर्ड पार्टी निपुण आकलन हेतु डायट प्रशिक्षणार्थियों के द्वारा निपुण आकलन ऐप के माध्यम से आकलन किया गया
1 min read
27,573 views
मोहम्मद सुलेमान
गोंडा! सरकार की महात्वाकांक्षी योजना, प्रत्येक विद्यालय बने निपुण विद्यालय, बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में नामांकित समस्त बच्चों को निर्धारित लर्निंग आउटकम की हो प्राप्ति का ग्राउंड लेवल पर आकलन हेतु डायट प्रशिक्षणार्थियों को लगाया गया है, उसी क्रम में झंझरी ब्लॉक में आकलन की प्रक्रिया 17 फरवरी से 28 फरवरी के बीच डायट प्रशिक्षु थर्ड पार्टी आकलन हेतु विभिन्न विद्यालयों में रोस्टर के अनुसार निपुण आकलन अप के माध्यम से पठन,लेखन, समझ,पैटर्न,नोटों की पहचान आदि करने हेतु लगाया गया है। यदि विद्यालय के 80% बच्चे यदि निपुण हैं ,तो विद्यालय को निपुण विद्यालय घोषित किया जाएगा ,इसी प्रकार ब्लॉक के 80% स्कूल निपुण घोषित होते हैं,तो ब्लॉक को निपुण घोषित किया जाएगा, निपुण विद्यालयों को शासन के द्वारा पुरस्कृत राशि एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाएगा, उपरोक्त आदेश के क्रम में आज प्राथमिक विद्यालय गुलरिहा में डायट प्रशिक्षु अर्चना गौतम व शालू गौतम द्वारा आकलन किया गया, जिसमें विद्यालय के समस्त बच्चे निपुण घोषित हुए,, जिस पर विद्यालय की इ0प्र0अ0 श्वेता कौशल व शिप्रा श्रीवास्तव, रीतिका तिवारी ,प्रेम किशोर ,रेखा रानी ,रीता मिश्रा ने विद्यालय निपुण होने पर हर्ष प्रकट करते हुए, आदरणीय खंड शिक्षा अधिकारी समय प्रकाश पाठक,एस आर जी कमलेश पांडेय, एआरपी मोहम्मद अनीस को धन्यवाद ज्ञापित किया।।
