मदरसा बोर्ड की परीक्षा शुरू पहले दिन 31 छात्रों ने छोड़ी परीक्षा
1 min read
18,617 views
मोहम्मद सुलेमान
गोंडा / मदरसा बोर्ड की मुंशी मौलवी सेकेंडरी एवं अलीम सीनियर सेकेंडरी की परीक्षा सोमवार से शुरू हो गई l मदरसा दारुल उलूम अहले सुन्नत अनवरूर रजा गौरा चौकी को इस वर्ष भी कई मदरसों का बोर्ड परीक्षा का केंद्र बनाया गया है l कुल 113 परीक्षार्थियों में पहले दिन 31 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी l
सोमवार से शुरू हुई मदरसा बोर्ड की परीक्षा में मदरसा दारुल उलूम अहले सुन्नत अनवरूर रजा गौरा चौकी में अरबी फारसी के कुल मिलाकर 113 छात्र-छात्राओं में 82 हाजिर तथा 31 बच्चे गैर हाजिर मिले l उपरोक्त बातें केंद्र व्यवस्थापक मौलाना मसीहुद्दीन ने बताई l उन्होंने आगे बताया कि मंगलवार दूसरे दिन भी शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा संपन्न कराई गई l उन्होंने कहा मदरसे में कुल 113 छात्र-छात्राओं में 31 लड़कियों का भी सेंटर आया हुआ है जिनको अलग हाल में परीक्षा दिलाई जा रही है l केंद्र प्रभारी मौलाना मुशाहिद राजा मिस्बाही ने बताया कि शासन प्रशासन के निर्देशों का पालन करते हुए पहले और दूसरे दिन की परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से नकल विहीन संपन्न कराई गई l उन्होंने यह भी कहा कि आगे जो भी परीक्षा बची है उसको शासन प्रशासन के के मंशा के अनुरूप नकल विहीन परीक्षा कराई जाएगी l
